निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकार नेटवर्क टोपोलॉजी का नहीं है -
सही उत्तर: लीनियर
व्याख्या (Explanation)
स्टार, मेश, और रिंग नेटवर्क टोपोलॉजी हैं। लीनियर कोई टोपोलॉजी नहीं है।
स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Computer Knowledge के Network and communication से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 142 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकार नेटवर्क टोपोलॉजी का नहीं है -
सही उत्तर: लीनियर
व्याख्या (Explanation)
स्टार, मेश, और रिंग नेटवर्क टोपोलॉजी हैं। लीनियर कोई टोपोलॉजी नहीं है।
स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
निम्नलिखित में से उस लेयर की पहचान करें जो IoT डिवाइसों में वायरलेस कनेक्शन के लिए उपयोग की जाती है :
सही उत्तर: नेटवर्क लेयर
व्याख्या (Explanation)
IoT डिवाइसों में वायरलेस कनेक्शन नेटवर्क लेयर द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जो डिवाइसों के बीच संचार सुनिश्चित करता है।
स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
इनमें से कौन-सा नेटवर्क टोपोलॉजी का प्रकार नहीं है -
सही उत्तर: स्क्वायर
व्याख्या (Explanation)
कंप्यूटर नेटवर्क टोपोलॉजी में बस, रिंग, और स्टार शामिल हैं, लेकिन “स्क्वायर” कोई मान्य टोपोलॉजी नहीं है।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
टीसीपी/आईपी नेटवर्क में, सबनेट मास्क का क्या उद्देश्य होता है -
सही उत्तर: आईपी एड्रेस का होस्ट पोर्शन पहचानना
व्याख्या (Explanation)
सबनेट मास्क एक 32-बिट संख्या है जिसका उपयोग नेटवर्किंग में IP पते को नेटवर्क और होस्ट भागों में अलग करने के लिए किया जाता है।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
निम्न में से कौन-सा मान्य ईमेल प्रोटोकॉल नहीं है -
सही उत्तर: एच टी टी पी (HTTP)
व्याख्या (Explanation)
ईमेल प्रोटोकॉल SMTP (भेजने के लिए), IMAP (सर्वर से एक्सेस करने के लिए), और POP3 (डाउनलोड करने के लिए) होते हैं। HTTP वेब ब्राउजिंग के लिए उपयोग किया जाता है।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
कंप्यूटर नेटवर्किंग में नैट (नेटवर्क एड्रेस ट्रांसलेशन) का उपयोग किस लिए किया जाता है -
सही उत्तर: निजी आईपी एड्रेस को सार्वजनिक आईपी एड्रेस में ट्रांसलेट करने के लिए
व्याख्या (Explanation)
NAT का उपयोग निजी नेटवर्क के अंदर के डिवाइसेस को सार्वजनिक इंटरनेट से जोड़ने के लिए किया जाता है। यह एक ही सार्वजनिक IP के माध्यम से कई निजी IP को एक्सेस करने में मदद करता है।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
किसी दूसरे नेटवर्क पर सुरक्षित ढंग से फाइल भेजने के लिए निम्न में से किस प्रोटोकॉल का इस्तेमाल होता है -
सही उत्तर: एस एस एच (सिक्योर सेल)
व्याख्या (Explanation)
SSH (Secure Shell) एक सुरक्षित नेटवर्क प्रोटोकॉल है जो एन्क्रिप्टेड तरीके से डेटा ट्रांसफर करने में मदद करता है। FTP और HTTP सुरक्षित नहीं होते।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
वायर्ड नेटवर्क में रूटर या स्विच को कंप्यूटर के साथ जोड़ने के लिए किस केबल का उपयोग किया जाता है -
सही उत्तर: इथरनेट
व्याख्या (Explanation)
इथरनेट केबल (RJ-45) कंप्यूटर और नेटवर्किंग डिवाइसेस (जैसे रूटर और स्विच) को जोड़ने के लिए मानक वायर्ड नेटवर्किंग केबल है। USB, HDMI और VGA डेटा ट्रांसफर के अन्य उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाते हैं।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
निम्नलिखित में से कोन सा कम्प्यूटर नेटवर्क का एक प्रकार है?
सही उत्तर: पी ए एन (PAN)
व्याख्या (Explanation)
PAN (Personal Area Network) एक प्रकार का नेटवर्क है जो व्यक्तिगत उपकरणों को जोड़ता है, जैसे मोबाइल, लैपटॉप, आदि।
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
ईथरनेट कार्ड को ______ के नाम से भी जाना जाता है।
सही उत्तर: नेटवर्क इंटरफेस कार्ड
व्याख्या (Explanation)
ईथरनेट कार्ड को नेटवर्क इंटरफेस कार्ड (NIC) भी कहा जाता है। यह कंप्यूटर और नेटवर्क के बीच संचार स्थापित करने के लिए उपयोग किया जाता है।
स्रोत: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024