किस मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है ?
सही उत्तर: घड़ों पानी पड़ना = बहुत वर्षा होना
स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 17 है।
किस मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है ?
सही उत्तर: घड़ों पानी पड़ना = बहुत वर्षा होना
स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
‘एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा’ लोकोक्ति उपयुक्त भावार्थ है -
सही उत्तर: कुसंग से बुरे का अधिक बुरा हो जाना।
स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Hindi)
‘गागर में सागर भरना’ का भावार्थ है :
सही उत्तर: बहुत कम शब्दों में महत्त्वपूर्ण बात कहना।
स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Hindi)
‘सिर मुंडाते ही ओले पड़ना’ मुहावरे का उपयुक्त भावार्थ है
सही उत्तर: कार्यारंभ होते ही विघ्न पड़ना।
स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Hindi)
निम्न में से कौन सा युग्म उचित ‘मुहावरा-अर्थ’ युग्म नहीं है -
सही उत्तर: अंडे का शहजादा - अनुभव युक्त व्यक्ति
अर्थ की दृष्टि से असंगत मुहावरे का चयन कीजिए -
सही उत्तर: ऊँचे-नीचे पैर पड़ना – आँगन का समतल न होना।
स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
‘इक नागिन अरू पंख लगायी’ उक्त लोकोक्ति का उचित भावार्थ है -
सही उत्तर: एक दोष के साथ दूसरे का जुड़ जाना
स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
‘तीन लोक से मथुरा न्यारी’ का अर्थ है –
सही उत्तर: अन्य से भिन्न होना
स्रोत: VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021
निम्नलिखित सूची-I के मुहावरों को सूची-II में उनके अर्थ के साथ सुमेलित कीजिए – सूची-I (i) सिर पर भूत सवार होना (ii) दाल-भात में मूसलचंद (iii) गूलर का फूल हो जाना (iv) ताड़ का वृक्ष सूची-II (क) बिना मतलब दखल देना (ख) किसी के काम न आने वाला (ग) धुन लग जाना (घ) कम दिखना
सही उत्तर: (i)- (ग), (ii)- (क), (iii)- (घ), (iv)- (ख)
स्रोत: VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
“तबेले की बला बन्दर के सिर” उक्त लोकोक्ति का उचित भावार्थ है –
सही उत्तर: अपराधी कोई और दण्ड किसी और को
स्रोत: VDO Exam 1st Shift 27 Dec 2021