⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मुहावरे PYQ in Hindi - पेज 18

इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 18 है।

171

निम्नलिखित लोकोक्तियों के सही अर्थ का चयन उनके नीचे दिए गए चार विकल्पों में से कीजिए। घर आए नाग न पूजें बामी पूजन जाएं -

Aघर में सांप की पूजा नहीं करनी चाहिए
Bतुच्छ तथा अल्प वस्तु से बड़ा काम नहीं हो सकता
Cअवसर से लाभ न उठाकर उसकी तलाश में परेशान होना
Dकिसी अन्य काम से किस अन्य काम के लाभ की आशा करना

सही उत्तर: अवसर से लाभ न उठाकर उसकी तलाश में परेशान होना

172

‘हमारी बिल्ली हमीं को म्याऊं’ लोकोक्ति का उपयुक्त भावार्थ है -

📋 पूछा गया: Rajasthan High Court LDC 2020
Aप्रियजनों से मेलजोल बढ़ाना।
Bमदद करने वालों का गुणगान करना।
Cसंकट के समय प्रियजन ही याद आते हैं।
Dसहायता करने वालों को ही डराना-धमकाना।

सही उत्तर: सहायता करने वालों को ही डराना-धमकाना।

📋

स्रोत: Rajasthan High Court LDC 2020

173

दैवीय या आंतरिक शक्ति के कारण विद्धान् होने के अर्थ में प्रयुक्त मुहावेर ‘जीभ पर .......... बसना’ में रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त शब्द है -

📋 पूछा गया: Rajasthan High Court LDC 2020
Aचण्डी
Bलक्ष्मी
Cसरस्वती
Dदुर्गा

सही उत्तर: सरस्वती

📋

स्रोत: Rajasthan High Court LDC 2020

174

‘हाथ कंगन को आरसी क्या’ लोकोक्ति का निकटतम अभिप्राय है -

📋 पूछा गया: Rajasthan High Court LDC 2020
Aहाथ में कंगन हो तो आरसी में क्या देखना।
Bकंगन पहनने पर आरसी की आवश्यकता नहीं रहती।
Cसंपन्न व्यक्ति के लिए आरसी खरीदना आसान है।
Dप्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं।

सही उत्तर: प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं।

📋

स्रोत: Rajasthan High Court LDC 2020

175

‘खरादी का काठ काटे ही से कटता है’ लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है -

📋 पूछा गया: Rajasthan High Court LDC 2020
Aकाम करने ही से समाप्त होता है।
Bनकद और अच्छी मजदूरी देने से काम अच्छा होता है।
Cएक को देखकर दूसरा बिगड़ता है।
Dखाली आदमी बेकाम का काम किया करता है।

सही उत्तर: काम करने ही से समाप्त होता है।

📋

स्रोत: Rajasthan High Court LDC 2020

176

‘पानी में आग लगाना’ मुहावरे का सही भवार्थ है -

📋 पूछा गया: Rajasthan High Court LDC 2020
Aसब कुछ मटियामेट कर देना।
Bलोगों को चमत्कृत कर देना।
Cगर्मी के कारण जलाशयों का सूख जाना।
Dजहां झगड़ा होना असंभव हो, वहां झगड़ा करा देना।

सही उत्तर: जहां झगड़ा होना असंभव हो, वहां झगड़ा करा देना।

📋

स्रोत: Rajasthan High Court LDC 2020

177

लाकोक्ति 'कहीं बूढ़े तोते भी पढ़े हैं?' का अर्थ है-

Aपुरानी उम्र के आदमी नये काम सीख नही पाते।
Bपरिश्रम बहुत अधिक, फल बहुत थोडा
Cतोते को शिक्षा देना
Dसाथ रहना हो तो बड़ो से मिलकर रहो।

सही उत्तर: पुरानी उम्र के आदमी नये काम सीख नही पाते।

178

निम्नलिखित में से मुहावरा कलेजा धक से रह जाना का क्या अर्थ है ?

Aडर जाना।
Bमन को शांति मिलना।
Cखोटा या घातक व्यक्ति।
Dबहुत गंभीर बीमारी होना।

सही उत्तर: डर जाना।

179

मुहावरे का युक्तियुक्त अर्थ नहीं है।

Aहाथ मारना- लाभ उठाना
Bसिर धुनना- शोक करना
Cनानी मरना- अत्यंत दुःख होना
Dसिर फिर जाना- घूम जाना

सही उत्तर: सिर फिर जाना- घूम जाना

180

दिये गए विकल्पों में से ‘घृणा प्रदर्शित करना’ के लिए उचित मुहावरे का चयन कीजिये।

Aपानी-पानी होना
Bनाक-भौं चढ़ाना
Cपानी उतारना
Dनमकहराम होना

सही उत्तर: नाक-भौं चढ़ाना

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams