‘घास काटना’ मुहावरे का सही अर्थ बताइए -
सही उत्तर: गुणवत्ता का ध्यान रखे बिना जैसे-तैसे काम निपटाना
स्रोत: Reet 2017 level-2 L1(Hindi)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 23 है।
‘घास काटना’ मुहावरे का सही अर्थ बताइए -
सही उत्तर: गुणवत्ता का ध्यान रखे बिना जैसे-तैसे काम निपटाना
स्रोत: Reet 2017 level-2 L1(Hindi)
‘वस्तु की पूर्ति की तुलना में मांग अधिक’ आशय की लोकोक्ति कौन सी है -
सही उत्तर: एक अनार सौ बीमार
स्रोत: Reet 2017 level-2 L1(Hindi)
‘जस दूल्हा तस बनी बराता’ लोकोक्ति का अर्थ है -
सही उत्तर: सभी साथ एक ही जैसे।
स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
निम्नलिखित में से जिस मुहावरे का अर्थ - ‘सदैव एक-सी स्थिति’ के लिए उपयुक्त है, उस मुहावरे का चयन करें -
सही उत्तर: ढाक के तीन पात
स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
‘बैल का बैल गया नौ हाथ का पगहा भी गया’ लोकोक्ति का अर्थ है -
सही उत्तर: बहुत बड़ा घाटा होना
स्रोत: Agriculture Supervisor Exam 2018
‘बहुत ही कठिन कार्य करना’ के लिए किस वाक्य में सही मुहावरा प्रयोग में लाया गया है -
सही उत्तर: संस्कृत पढ़ना लोहे के चने चबाना है, कोई आसान काम नहीं।
स्रोत: Agriculture Supervisor Exam 2018
किस मुहावरे का भावार्थ गलत है ?
सही उत्तर: बगलें झांकना - इधर-उधर देखना
स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
किस मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है ?
सही उत्तर: पेट पर लात मारना - भयंकर चोट पहुंचाना
स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
इनमें से किस मुहावरे का भावार्थ गलत है ?
सही उत्तर: ढेर करना - समान इकठ्ठा करना
स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
‘कलई खुलना’ मुहावरे का भावार्थ है:
सही उत्तर: वास्तविकता सामने आ जाना
स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)