‘कलई खुलना’ मुहावरे का सही वाक्य में प्रयोग है -
सही उत्तर: उसने नेताजी की कलई खोल दी।
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 24 है।
‘कलई खुलना’ मुहावरे का सही वाक्य में प्रयोग है -
सही उत्तर: उसने नेताजी की कलई खोल दी।
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1
‘इन तिलों में तेल नहीं’ मुहावरे का सही प्रयोग किस वाक्य में हुआ है -
सही उत्तर: कई बार निवेदन करने और आश्वासन मिलने पर भी काम न होता देख लगता है कि इन तिलों में तेल नहीं।
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1
‘अंगारे सिर पर धरना’ मुहावरे का सही प्रयोग किस वाक्य में हुआ है -
सही उत्तर: स्वतंत्रता संग्राम में बाल, युवा, वृद्धों तक ने अंगारे सिर पर धरे।
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1
‘बरस पड़ना’ मुहावरें का सही प्रयोग किस वाक्य में हुआ है -
सही उत्तर: गलती राम ने की पर साहब श्याम पर बरस पड़े।
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1
‘आंखें दिखाना’ मुहावरे का सही अर्थ है -
सही उत्तर: डराना - धमकाना
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1
‘अत्यन्त प्रिय होना’ अर्थ का सही मुहावरा है -
सही उत्तर: आंख का तारा होना
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1
‘एक अनार सौ बीमार’ लोकोक्ति का सही अर्थ है -
सही उत्तर: वस्तु कम और प्रयोक्ता अधिक
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1
‘गंगा गये गंगादास जमुना गये जमुनादास’ लोकोक्ति का सही अथ -
सही उत्तर: अवसरवादी होना।
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1
‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ लोकोक्ति का सही अर्थ है -
सही उत्तर: अधिक परिश्रम करके भी कम लाभ होना।
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1
‘अब पछिताए होत का जब चिड़िया चुग गयी खेत’ लोकोक्ति का सही अर्थ है -
सही उत्तर: समय बीतने पर पश्चाताप करना व्यर्थ है।
स्रोत: Agriculture Officer - 2 0 1 1