⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मुहावरे PYQ in Hindi - पेज 26

इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 26 है।

251

स्वामी रामतीर्थ को बचपन से ही सत्संग का बड़ा शौक था। राम और कृष्ण की कथाएं सुनकर उनकी आंखें सजल हो जाती थीं, रोम-रोम में प्रेम का संचार हो जाता थ। सच है ..... । रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त लोकोक्ति है

📋 पूछा गया: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)
Aहलक से निकली खलक में पड़ी
Bहोनहार बिरवान के होत चीकने पात
Cहोनहार मिटती नहीं होवे बिस्से बीस
Dहजारों टांकी सहकर ही महादेव होते हैं

सही उत्तर: होनहार बिरवान के होत चीकने पात

📋

स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)

252

‘अपने वचन के अनुसार मेरे रूपए लौटा दो, नहीं तो मुझे ........ आता है।’ रिक्त स्थान में उपयुक्त मुहावरा होगा -

📋 पूछा गया: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)
Aदांत खट्टे करना
Bटेढ़ी उंगली से घी निकालना
Cछाती पर मूंग दलना
Dतीन-पांच करना

सही उत्तर: टेढ़ी उंगली से घी निकालना

📋

स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)

253

‘कुसुम ने बच्चों के झगड़े को ....... भाइयों में मारपीट करवा दी।’ रिक्त स्थान में उपयुक्त मुहावरा होगा -

📋 पूछा गया: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)
Aबाल की खाल निकालकर
Bडंका बजाकर
Cतिल का ताड बनाकर
Dहवा में उड़ाकर

सही उत्तर: तिल का ताड बनाकर

📋

स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)

254

किस वाक्य में मुहावरे का सार्थक प्रयोग नहीं हुआ है।

📋 पूछा गया: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)
Aनौकरी छूट जाने के कारण वह मित्रों के आगे हाथ फैला रहा है।
Bचौकीदार के शोर मचाते ही चोर नौ-दो ग्यारह हो गए।
Cघरवालों द्वारा देरी से आने का कारण पूछने पर वह बगलें झांकरने लगी।
Dभैंस के आगे बीन बजाने से वह बिदक जाती है।

सही उत्तर: भैंस के आगे बीन बजाने से वह बिदक जाती है।

📋

स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)

255

‘ताजमहल का अनुपम सौंदर्य देखकर सभी पर्यटक ......... !’ रिक्त स्थान में उपयुक्त मुहावरा होगा -

📋 पूछा गया: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)
Aचैन की बंसी बजाते हैं
Bदांतों तले उंगली दबाते हैं
Cछोटा मुंह बड़ी बात करने लगते हैं
Dअपने मुंह मियां मिट्ठू बनते हैं

सही उत्तर: दांतों तले उंगली दबाते हैं

📋

स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)

256

किस विकल्प में मुहावरे का सार्थक प्रयोग हुआ है -

📋 पूछा गया: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)
Aपंडितजी को उपदेश देकर तुम सूरज को दीपक दिखाने का प्रयास कर रहे हो।
Bयज्ञ करते समय आग में घी डाला जाता है।
Cमिठाई देखते ही मुंह में पानी भर आता है।
Dकुछ अन्य जीव भी गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं।

सही उत्तर: पंडितजी को उपदेश देकर तुम सूरज को दीपक दिखाने का प्रयास कर रहे हो।

📋

स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)

257

‘लाख प्रयत्न करो तब भी कुटिल व्यक्ति अपनी कुटिलता नहीं छोड़ता’ अर्थ के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
Aकै हंसा मोती चुगे कै भूखा मर जाय।
Bकोई माल मस्त कोई हाल मस्त।
Cगधा धोने से बछड़ा नहीं हो जाता।
Dकुत्ते की दुम बारह बरस नली में रखो तो भी टेढ़ी की टेढ़ी।

सही उत्तर: कुत्ते की दुम बारह बरस नली में रखो तो भी टेढ़ी की टेढ़ी।

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2

258

‘बहुत ऊधम मचाना’ के लिए उपयुक्त मुहावरा है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
Aसिर पर उठा लेना
Bमारधाड़ करना
Cसिर पर भूत सवार होना
Dसिर मारना

सही उत्तर: सिर पर उठा लेना

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2

259

‘सब्जबाग दिखाना’ मुहावरे का सही अर्थ है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
Aअच्छी बातें कहकर बहकाना
Bमीठी बातें करना
Cबहलाना
Dभ्रमित करना

सही उत्तर: अच्छी बातें कहकर बहकाना

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2

260

किस वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aउसे इन्टरनेट और ई-मेल समझाकर क्या करोगी; उसके लिए तो काला अक्षर भैंस बराबर है।
Bपिता ने बेटे को समझाया कि अपने भ्रष्ट अधिकारी के विरूद्ध जब तक प्रमाण न हो उससे झगड़ा मोल न लेना; जल में रहकर मगर से बैर नहीं करते।
Cनीम के पेड़ के नीचे बैठकर इलाज करने वाले डाॅक्टर से बचना चाहिए; नीम हकीम खतरे जान होता है।
Dभ्रष्ट और स्वार्थी राजनेता राष्ट्रीय हितों को भूलकर अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग अलापने में लगे हुए हैं।

सही उत्तर: नीम के पेड़ के नीचे बैठकर इलाज करने वाले डाॅक्टर से बचना चाहिए; नीम हकीम खतरे जान होता है।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams