⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मुहावरे PYQ in Hindi - पेज 28

इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 28 है।

271

मुहावरे के भावार्थ की दृष्टि से कौनसा विकल्प सही नहीं है -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aबाल की खाल निकालना - बहुत परिश्रम करना
Bकलेजा ठंडा होना - शांति या संतोष प्राप्त होना
Cकमर कसना - अच्छी तरह तैयार होना
Dफटेहाल होना - बहुत गरीब होना

सही उत्तर: बाल की खाल निकालना - बहुत परिश्रम करना

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

272

इनमें से किस लोकोक्ति का भावार्थ सुसंगत नहीं है -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aमन चंगा तो कठौती में गंगा - यदि मन शुद्ध है तो घर में ही तीर्थाटन का फल मिल सकता है
Bआ बैल मुझे मार - जान-बूझकर विपत्ति में पड़ना
Cकाला अक्षर भैंस बराबर - बिलकुल अनपढ़
Dआंख के अंधे, नाम नयनसुख - दृष्टिबाधित को अपना नाम सोच-विचार कर ही रखना चाहिए

सही उत्तर: आंख के अंधे, नाम नयनसुख - दृष्टिबाधित को अपना नाम सोच-विचार कर ही रखना चाहिए

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

273

किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aअंगारे उगलना - बहुत कठोर बातें कहना
Bअल्लाह को प्यारा होना - ईश्वर का प्रिय भक्त होना
Cभंडा फूटना - रहस्य प्रकट हो जाना
Dआंखे तरेरना - क्रोध से देखना

सही उत्तर: अल्लाह को प्यारा होना - ईश्वर का प्रिय भक्त होना

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

274

किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही है -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aपेट पर लात मारना - बरी तरह पीटना
Bपहाड़ टूटना - अतिवृष्टि होना
Cबगलें झांकना - इधर-उधर देख कर चलना
Dनाक का बाल होना - अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना।

सही उत्तर: नाक का बाल होना - अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना।

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

275

‘कलई खुलना’ मुहावरे का भावार्थ है -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aकपड़े की सिलाई खुल जाना
Bबर्तन की कलई उतर जाना
Cरहस्य प्रकट हो जाना
Dकली का खिल कर फूल बन जाना

सही उत्तर: रहस्य प्रकट हो जाना

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

276

‘सीधी उंगली से घी नहीं निकलता’ लोकोक्ति का भावार्थ है -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aउंगली टेढ़ी करके घी निकालना चाहिए
Bकभी उंगली से घी नहीं निकालना चाहिए
Cबहुत सीधा होने से काम नहीं चलता
Dघी हमेशा चम्मच से ही निकालना चाहिए

सही उत्तर: बहुत सीधा होने से काम नहीं चलता

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

277

‘निन्यान्वें के फेर में पड़ना’ मुहावरे का सही अर्थ है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
Aधन जोड़ने में लगे रहना
Bमूर्खता के कार्य कर बैठना
Cकिसी चक्कर में पड़ जाना
Dपरिवार के झंझटों में फंसे रहना

सही उत्तर: धन जोड़ने में लगे रहना

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2

278

‘चिराग तले अन्धेरा’ लोकोक्ति का सही अर्थ है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2
Aअपनी बुराई नहीं दीखना।
Bकाम न जानना और बहाने बनाना।
Cन कारण होगा न कार्य होगा।
Dपरिश्रम का फल अन्धेरे से उजाला लाता है।

सही उत्तर: अपनी बुराई नहीं दीखना।

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2

279

‘अन्धा होना’ मुहावरे का अभिप्राय है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2
Aआंखों से दिखाई न देना
Bआंख से काना
Cविवेक भ्रष्ट होना
Dजहां धांधली का बोलबाला हो

सही उत्तर: विवेक भ्रष्ट होना

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2

280

‘एक पंथ दो काज’ मुहावरे का उचित अर्थ है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2
Aएक साथ दो-दो दोष।
Bसमय पर कार्य करना।
Cएक प्रयत्न से दो काम हो जाना।
Dएक राह पर दो लोग साथ होना।

सही उत्तर: एक प्रयत्न से दो काम हो जाना।

📋

स्रोत: RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams