⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मुहावरे PYQ in Hindi - पेज 27

इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 27 है।

261

किस वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aसेठजी तो चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए पर विश्वास करते हैं ; उनसे दान की उम्मीद न रखो।
Bबुजुर्गों ने ठीक ही कहा है कि विवाह ऐसी मिठाई है जो खाए तो पछताए, न खाए तो पछताए।
Cबहू ने भी कुछ कहा होगा, तभी तो सास ने झगड़ा किया ; एक हाथ से तो ताली नहीं बजती।
Dगेहूँ हमेशा साफ़ करके पिसवाना चाहिए; नहीं तो गेहूँ के साथ घुन भी पिस जाते हैं।

सही उत्तर: गेहूँ हमेशा साफ़ करके पिसवाना चाहिए; नहीं तो गेहूँ के साथ घुन भी पिस जाते हैं।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

262

किस वाक्य में मुहावरे का सही प्रयोग हुआ है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aवह कई वर्षों से जगह-जगह की खाक छान रहा है; परंतु कहीं नौकरी नहीं मिली।
Bकच्चे आम खाने से दाँत खट्टे हो जाते हैं।
Cबाढ़ के कारण चारों ओर पानी-पानी हो गया।
Dयज्ञ करते समय हवन-सामग्री के साथ-साथ आग में घी भी डालना पड़ता है।

सही उत्तर: वह कई वर्षों से जगह-जगह की खाक छान रहा है; परंतु कहीं नौकरी नहीं मिली।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

263

किस वाक्य में मुहावरे का सही प्रयोग नहीं हुआ है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aचुनाव के दिनों में नेता एक - दुसरे पर कीचड़ उछालते रहते हैं।
Bघाव पर नमक छिड़कने से बहुत जलन होती है।
Cपुलिस की गाड़ी देखते ही दंगाई दुम दबाकर भाग गए।
Dचौकीदार के शोर मचाते ही चोर नौ-दो ग्यारह हो गए।

सही उत्तर: घाव पर नमक छिड़कने से बहुत जलन होती है।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

264

किस वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aउस जैसे मक्कारों पर समझाने का असर नहीं होता ; लातों के भूत बातों से नहीं मानते।
Bचन्द्रमोहन मकान बनाकर क्या करेगा ; वह तो बहता पानी रमता जोगी है।
Cअनुभवी पशुपालक भी नहीं बता पाएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।
Dसंदीप ने बीमार भाई को समझाया ‘सब काम छोड़कर पहले अपना इलाज कराओ ; जान है तो जहान है।’

सही उत्तर: अनुभवी पशुपालक भी नहीं बता पाएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

265

निम्नांकित में से किस विकल्प में मुहावरे का सही प्रयोग हुआ है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aबेटे ने संदूक में पगड़ी रख ली।
Bमां मेरे लिए पराठा बनाती है तब उसकी पांचों उंगलियां घी में भरी हुई होती हैं।
Cभूखा कुत्ता दरवाजे पर रखे जूते चाटने लगा।
Dधन के आगे ईमान का भी आसन डोल जाता है।

सही उत्तर: धन के आगे ईमान का भी आसन डोल जाता है।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

266

कौनसे वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aबेईमान साझेदार से जितना मिल रहा है ले लो ; भागते भूत की लंगोटी ही भली।
Bढोंगी बाबाओं के तो मुंह में राम बगल में छूरी होती है।
Cहथेली पर सरसों थोड़े ही उगती है ; वह तो खेतों में उगाई जाती है।
Dगुमराह युवाओं को रोजगार मिल जाए तो देश में शांति हो जाए ; खाली दिमाग शैतान का घर होता है।

सही उत्तर: हथेली पर सरसों थोड़े ही उगती है ; वह तो खेतों में उगाई जाती है।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

267

इनमें से किस वाक्य में मुहावरे का सही प्रयोग हुआ है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
Aउसने मेरा हाथ जोर से खींच दिया।
Bशादी के कारण उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई है।
Cवह जिस काम के पीछे हाथ धोकर पड़ जाता है उसे पूरा करके रहता है।
Dहोम करते समय उसके हाथ जल गए।

सही उत्तर: वह जिस काम के पीछे हाथ धोकर पड़ जाता है उसे पूरा करके रहता है।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1

268

किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ गलत है -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aकन्नी काटना - पेंच लड़ाकर पतंग काटना
Bकान खड़े होना - सतर्क हो जाना
Cपत्थर की लकीर - अमिट या पक्की बात
Dसिर धुनना - पश्चात्ताप करना

सही उत्तर: कन्नी काटना - पेंच लड़ाकर पतंग काटना

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

269

‘नौ दिन चले अढ़ाई कोस’ लोकोक्ति का भावार्थ है -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aकाम करने की बहुत धीमी गति
Bपैदल चलने की आदत होनी चाहिए चाहे बहुत धीर-धीरे ही चलें
Cव्यक्ति को नौ दिन तक प्रतिदिन अढ़ाई कोस पैदल चलना चाहिए
Dपैदल चलने में बहुत समय लगता है, इसलिए पैदल न चलें, समय की बचत करें

सही उत्तर: काम करने की बहुत धीमी गति

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

270

‘दाल मेें कुछ काला होना’ - मुहावरे का भावार्थ है -

📋 पूछा गया: RPSC SI Exam 2016 Paper 1
Aदाल जल जाना
Bदाल में कुछ गिर जाना
Cदाल का छौंक जल जाना
Dआशंका या संदेह होना

सही उत्तर: आशंका या संदेह होना

📋

स्रोत: RPSC SI Exam 2016 Paper 1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams