⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मुहावरे PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

‘अंधे के हाथ बटेर लगना’ लोकोक्ति का अर्थ है :

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aअंधे व्यक्ति को बटेर पक्षी का मिल जाना।
Bअंधे व्यक्ति से बड़ा नुकसान हो जाना।
Cअयोग्य व्यक्ति को बिना प्रयास के फल प्राप्त हो जाना।
Dअंधे व्यक्ति को प्रशंसा मिलना।

सही उत्तर: अयोग्य व्यक्ति को बिना प्रयास के फल प्राप्त हो जाना।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

42

‘तूती बोलना’ मुहावरे का सही अर्थ है :

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
Aअड़चन डालना
Bतंग करना
Cबुरी राय देना
Dधाक जमाना

सही उत्तर: धाक जमाना

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

43

‘लेना एक न देना दो’ लोकोक्ति का अर्थ होगा:-

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
Aशक्तिहीन होने पर भी घमण्ड न जाना
Bबिना मतलब
Cधनी को और धन मिलना
Dखाली बैठने से कुछ करना ही अच्छा है

सही उत्तर: बिना मतलब

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

44

‘कानाफूसी करना’ इस मुहावरे का अर्थ होगा:- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
Aचुगली करना
Bबदनाम करना
Cबचना
Dचुपके-चुपके बातें करना

सही उत्तर: चुपके-चुपके बातें करना

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

45

‘हवा हो जाना’ मुहावरे का सही अर्थ होगा :

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
Aभाग जाना
Bभूल हो जाना
Cदेखते रहना
Dहँसी उड़ना

सही उत्तर: भाग जाना

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift

46

‘दादा बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया’ लोकोक्ति का सही अर्थ पहचानिए।

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
Aदादा बड़े हैं भैया छोटे हैं।
Bरुपया ही सब कुछ है।
Cदादा के पास बड़ा रूपया है।
Dआजकल पैसा कुछ भी नहीं है।

सही उत्तर: रुपया ही सब कुछ है।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift

47

निम्न में से किस लोकोक्ति का भावार्थ सही नहीं है ?

📋 पूछा गया: Deputy Jailor Comp. Exam-2024
Aआसमान का थूका मुँह पर आ गिरा - बरसात में बड़ी-बड़ी बूँदे सीधे मुँह पर आ पड़ी।
Bघर का जोगी जोगना, आन गाँव का सिद्ध - निकटस्थ या परिचित मनुष्य का उतना सम्मान नहीं होता जितना अपरिचित व्यक्ति का।
Cकभी नाव गाड़ी पर तो कभी गाड़ी नाव पर - समय पर एक दूसरे की सहायता की आवश्यकता पड़ती है।
Dककड़ी के चोर की गर्दन नहीं नापी जाती - साधारण अपराध के लिए कठोर दंड नहीं दिया जाता।

सही उत्तर: आसमान का थूका मुँह पर आ गिरा - बरसात में बड़ी-बड़ी बूँदे सीधे मुँह पर आ पड़ी।

📋

स्रोत: Deputy Jailor Comp. Exam-2024

48

‘नानी क्वाँरी मर गई, नवासे के नौ-नौ ब्याह’ लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है

📋 पूछा गया: Deputy Jailor Comp. Exam-2024
Aप्रसिद्धि बहुत होना पर वास्तव में गुण न होना
Bगलत जानकारी देना
Cव्यर्थ शेखी बघारने वाला
Dयोग्यता से अधिक वस्तु का प्राप्त होना

सही उत्तर: व्यर्थ शेखी बघारने वाला

📋

स्रोत: Deputy Jailor Comp. Exam-2024

49

‘कुएँ की मिट्टी कुएँ में लगती है’ लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है-

📋 पूछा गया: Deputy Jailor Comp. Exam-2024
Aबुरे काम का बुरा ही परिणाम होता है।
Bखुशी और ग़मी एक साथ देखने को मिलती है।
Cजहाँ से आमदनी होती है वहीं व्यय होना।
Dग़लती किसी से भी हो सकती है।

सही उत्तर: जहाँ से आमदनी होती है वहीं व्यय होना।

📋

स्रोत: Deputy Jailor Comp. Exam-2024

50

‘चोर चोरी से गया तो क्या हेरा-फेरी से गया’ लोकोक्ति का सही अर्थ है

📋 पूछा गया: Deputy Jailor Comp. Exam-2024
Aकिसी की प्रकृति में पूर्ण परिवर्तन नहीं हो जाता, उसका कुछ न कुछ अंश अवश्य रह जाता है।
Bअपराधी हमेशा शंकित रहता है।
Cजब कोई अपना ही आदमी धोखा देता है।
Dचोर में हिम्मत नहीं होती।

सही उत्तर: किसी की प्रकृति में पूर्ण परिवर्तन नहीं हो जाता, उसका कुछ न कुछ अंश अवश्य रह जाता है।

📋

स्रोत: Deputy Jailor Comp. Exam-2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams