⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मुहावरे PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

‘कान छिदावै सो गुड़ खावे’ लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है-

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
Aमूर्ख को कुछ नहीं मिलता।
Bकाम करने से ही आता है।
Cकपटपूर्ण व्यवहार करना।
Dजो कष्ट उठाएगा, उसी को सुख मिलेगा।

सही उत्तर: जो कष्ट उठाएगा, उसी को सुख मिलेगा।

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)

22

किस विकल्प में मुहावरा और तत्संबंधी आशय सुमेलित नहीं हैं ?

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
Aआईने में मुँह देखना - अपनी योग्यता देखना
Bहलका करना - बेइज्जत करना
Cजबान के नीचे जबान रखना - दो तरह की बातें कहना
Dघड़ी तोला घड़ी माशा करना - आनाकानी करना

सही उत्तर: घड़ी तोला घड़ी माशा करना - आनाकानी करना

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)

23

‘चूल्हे आग न घड़े पानी’ लोकोक्ति का निहितार्थ है-

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
Aमूर्खतापूर्ण काम करना।
Bबहुत ही दीन दशा।
Cविपत्ति-पर-विपत्ति आना।
Dअवसर खो देना।

सही उत्तर: बहुत ही दीन दशा।

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)

24

‘मुहावरा और उसका अर्थ’ की दृष्टि से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
Aचिंउटे की गिरह पेट में होना - बहुत कंजूस होना
Bचिड़िया का दूध - असंभव वस्तु
Cचिकना देख फिसल पड़ना - साधारण लाभ देखकर अपना नैतिक पतन करना
Dचाँदी कटना - आराम से दिन बीतना

सही उत्तर: चिंउटे की गिरह पेट में होना - बहुत कंजूस होना

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)

25

‘घोड़े का रोग बंदर के सिर पड़ना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है-

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
Aकिसी का दोष किसी दूसरे पर आना।
Bविपरीत काम करना।
Cव्यक्ति की हालत में परिवर्तन करना।
Dदुविधा में डालना।

सही उत्तर: किसी का दोष किसी दूसरे पर आना।

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)

26

निम्नलिखित में से किस विकल्प में मुहावरे का निहितार्थ सही नहीं है ?

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
Aअंधेर करना - अन्याय करना
Bअंधेर छाना - शोक छाना
Cअंधेर मचना - गड़बड़ी होना
Dअंधेरे में रखना - ठीक स्थिति न बताना

सही उत्तर: अंधेर छाना - शोक छाना

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)

27

‘ऊसर में बीज बोना’ मुहावरे का निहितार्थ है-

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
Aकेवल दिखावे के लिए कुछ करना।
Bनिष्फल काम करना।
Cव्यर्थ बातें करना।
Dअनमेल काम करना।

सही उत्तर: निष्फल काम करना।

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)

28

‘अपनी खिचड़ी अलग पकाना’ मुहावरे का अर्थ होगा- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Village Development Officer Exam 2025
Aसाथ मिलकर खिचड़ी बनाना
Bसाथ मिलकर न रहना
Cअकेले खिचड़ी बनाना
Dसमूह का नेता बनना

सही उत्तर: साथ मिलकर न रहना

📋

स्रोत: Village Development Officer Exam 2025

29

‘आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिले न सारी पावै’ लोकोक्ति का उचित अर्थ होगा:

📋 पूछा गया: Village Development Officer Exam 2025
Aआधी वस्तु छोड़ देने पर पूरी वस्तु का मिल जाना।
Bआधा काम बीच में छोड़ देना।
Cअधिक लालची व्यक्ति को कुछ भी नहीं मिलता।
Dलालची व्यक्ति सब कुछ पा जाता है।

सही उत्तर: अधिक लालची व्यक्ति को कुछ भी नहीं मिलता।

📋

स्रोत: Village Development Officer Exam 2025

30

‘बहुत निराश हो जाना’ इस अर्थ को प्रकट करने वाला मुहावरा है-

📋 पूछा गया: Village Development Officer Exam 2025
Aआग-बबूला होना
Bईद का चाँद होना
Cकमर बाँधना
Dकमर टूटना

सही उत्तर: कमर टूटना

📋

स्रोत: Village Development Officer Exam 2025

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams