‘गुदड़ी का लाल’ मुहावरे का अर्थ है-
सही उत्तर: गरीब का घर में गुणवान का उत्पन्न होना।
स्रोत: Platoon Commander Exam 2025
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।
‘गुदड़ी का लाल’ मुहावरे का अर्थ है-
सही उत्तर: गरीब का घर में गुणवान का उत्पन्न होना।
स्रोत: Platoon Commander Exam 2025
‘आगे नाथ न पीछे पगहा’ लोकोक्ति का अर्थ है- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
सही उत्तर: किसी तरह की जिम्मेदारी का न होना।
स्रोत: Platoon Commander Exam 2025
‘अपना उल्लू सीधा करना’ मुहावरे का अर्थ है-
सही उत्तर: अपना काम निकालना
स्रोत: Platoon Commander Exam 2025
‘कुएँ में भांग पड़ना’ का उचित अर्थ होगा - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
सही उत्तर: सबकी अक्ल मारी जाना
स्रोत: Platoon Commander Exam 2025
नीचे दो कथन दिए गए हैं- कथन I: मुहावरों का अर्थ उनके प्रत्यक्ष अर्थ से भिन्न होता है। अर्थात् ये लक्षणापरक होते हैं। कथन II: मुहावरे का प्रयोग अलग से न होकर वाक्य के प्रसंग में ही होता है। उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
सही उत्तर: कथन I और II दोनों सही हैं।
स्रोत: Platoon Commander Exam 2025
‘ऊँची दूकान फीका पकवान’ लोकोक्ति का अर्थ है- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
सही उत्तर: केवल बाह्य प्रदर्शन
स्रोत: Platoon Commander Exam 2025
‘सब धान बाईस पसेरी’ लोकोक्ति का अर्थ है- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
सही उत्तर: अच्छा-बुरा सबको एक समझना
स्रोत: Platoon Commander Exam 2025
निम्नलिखित में से किस विकल्प में लोकोक्ति का निकटतम अर्थ सही है ?
सही उत्तर: बत्तीस दाँत में जीभ - शत्रुओं से घिरा रहना।
स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
निम्नलिखित में से किस विकल्प में लोकोक्ति का निहितार्थ असंगत है ?
सही उत्तर: उलटे बाँस बरेली को - किसी को उसी की युक्ति से बेवकूफ बनाना।
स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
लोकोक्ति और उसके अर्थ की दृष्टि से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?
सही उत्तर: न उधो का लेना, न माधो का देना - कर्ज मुक्त होना।
स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)