⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

वाक्यांश के लिए एक–शब्द PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर General Hindi के वाक्यांश के लिए एक–शब्द से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 182 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है ?

📋 पूछा गया: Police SI 14 September 2021 (Hindi)
Aजिसका अनुभव किया जा चुका हो – अनुभूत
Bजिसे जीता न जा सके – अजेय
Cबिना वेतन काम करने वाला – अवैतनिक
Dदोपहर के बाद का समय – पूर्वाह्न

सही उत्तर: दोपहर के बाद का समय – पूर्वाह्न

📋

स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Hindi)

102

रंगमंच पर पर्दें के पीछे का स्थान क्या कहा जाता है

Aपृष्ठमंच
Bदर्शकदीर्घा
Cनाट्यस्थल
Dनेपथ्य

सही उत्तर: नेपथ्य

103

‘जिसका विवाह अभी हुआ हो’ के लिए एक शब्द -

Aनवोढ़ा
Bनैष्ठिक
Cपरकीया
Dप्रहसन

सही उत्तर: नवोढ़ा

104

'दत्तचित' के लिए वाक्यांश :

Aजिसने इंद्रियों को जीत लिया हो
Bजिसने गुरु से दीक्षा ली हो
Cजिसने ऋण चुका दिया हो
Dजिसने चित्त किसी विषय में दिया (लगाया) है

सही उत्तर: जिसने चित्त किसी विषय में दिया (लगाया) है

105

'दक्षिण और पश्चिम के बीच की दिशा' - के लिए सार्थक शब्द होगाः

Aईशान
Bआग्नेय
Cनैर्ऋत्य
Dवायव्य

सही उत्तर: नैर्ऋत्य

106

'अति सूक्ष्म परिमाण' के लिए एक शब्द क्या होगा -

Aअधीत
Bउपही
Cतमिस्रा
Dअणिमा

सही उत्तर: अणिमा

107

शुद्ध वाक्यांश के लिए एक शब्द नहीं है-

Aबिना पलक गिराये हुए- अनिमेष
Bराजनीतिज्ञों एवं राजदूतों की कला- वृहत्तकला
Cलगातार घंटा बजने से होनेवाला शब्द- टनाटन
Dवह बात जो जनसाधरण में चलती आ रही है- किंवदन्ती

सही उत्तर: राजनीतिज्ञों एवं राजदूतों की कला- वृहत्तकला

108

निर्देश: दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये - जो इन्द्रियों से परे हो

Aइन्द्रियातीत
Bईर्ष्या
Cईशान
Dउपत्यका

सही उत्तर: इन्द्रियातीत

109

‘वह कृति जिसमें गद्य और पद्य दोनों मिश्रित हों’ उक्त वाक्यांश के लिए प्रयुक्त एक शब्द है -

Aगीतिनाट्य
Bगद्य-पद्य काव्य
Cमिश्रित काव्य
Dचंपू काव्य

सही उत्तर: चंपू काव्य

110

‘नीचे की ओर मुख किये हुए’ के लिए एक शब्द बताइये -

Aअनिमेष
Bअधोमुख
Cअनादृत
Dअनुभूत

सही उत्तर: अधोमुख

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams