⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

वाक्यांश के लिए एक–शब्द PYQ in Hindi - पेज 12

इस पेज पर General Hindi के वाक्यांश के लिए एक–शब्द से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 182 प्रश्नों में से यह पेज 12 है।

111

निम्न में से कौन सा विकल्प सही 'वाक्यांश के लिए एक शब्द' युग्म नहीं है -

Aजो सब जानता हो - सर्वज्ञ
Bसाहित्य को लिखने वाला - कवि
Cजिसकी गर्दन सुन्दर हो - सुग्रीव
Dबिना घर का - अनिकेतन

सही उत्तर: साहित्य को लिखने वाला - कवि

112

शुद्ध स्थानापन्न शब्द नहीं है -

📋 पूछा गया: Gram Sevak 2016
Aजो वाणी अथवा मन से ग्रहण न किया जा सके - अवाड् मनसागोचर
Bनिद्रा को जीत लेने वाला - गुडाकेश
Cएक ही लेखक के ग्रन्थों का (एक ज़िल्द में) प्रकाशन - आत्मकथा
Dपाँच वृक्षों का समाहार - पंचवटी

सही उत्तर: एक ही लेखक के ग्रन्थों का (एक ज़िल्द में) प्रकाशन - आत्मकथा

📋

स्रोत: Gram Sevak 2016

113

‘स्वावलंबी’ शब्द के लिए प्रयुक्त सही वाक्यांश है -

📋 पूछा गया: Reet 2017 level-2 L1(Hindi)
Aस्वयं की इच्छा से सेवा करने वाला
Bस्मरण करने योग्य
Cजो हर प्रकार से आत्मनिर्भर हो
Dबिन संकोच बोलने वाला

सही उत्तर: जो हर प्रकार से आत्मनिर्भर हो

📋

स्रोत: Reet 2017 level-2 L1(Hindi)

114

‘जिसकी आशा न की गई हो’ वाक्यांश के लिए सही शब्द है -

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
Aअप्रत्याशित
Bप्रत्यक्ष
Cअनायास
Dआशित

सही उत्तर: अप्रत्याशित

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018

115

‘जिसका वर्णन नहीं हो सकता’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
Aअवण्र्य
Bअल्पभाषी
Cअभेद्य
Dदर्शनीय

सही उत्तर: अवण्र्य

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018

116

‘सब लोगों से सम्बन्ध रखने वाला’ वाक्यांश के लिए सही शब्द है -

📋 पूछा गया: Agriculture Supervisor Exam 2018
Aसार्वकालिक
Bसार्वजनिक
Cसार्वदेशिक
Dसार्नभौमिक

सही उत्तर: सार्वजनिक

📋

स्रोत: Agriculture Supervisor Exam 2018

117

किसी विषय में अधिक जानकारी रखनेवाले को क्या कहते हैं ?

📋 पूछा गया: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
Aविद्वान
Bज्ञानी
Cविशेषज्ञ
Dपंडित

सही उत्तर: विशेषज्ञ

📋

स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)

118

जिसे इन्द्रियों से अनुभव नहीं किया जा सके, उसे क्या कहते हैं ?

📋 पूछा गया: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
Aअव्यक्त
Bअज्ञेय
Cअज्ञात
Dअतीन्द्रिय

सही उत्तर: अतीन्द्रिय

📋

स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)

119

जो कहने सुनने में लज्जापूर्ण या घिनौना हो उसे क्या कहते हैं ?

📋 पूछा गया: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
Aअनुचित
Bअश्लील
Cआपत्तिजनक
Dनिषिद्ध

सही उत्तर: अश्लील

📋

स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)

120

ऐसा रोग जो छूने से फैलता हो, उसे क्या कहते हैं ?

📋 पूछा गया: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
Aसंक्रामक रोग
Bघातक रोग
Cअसाध्य रोग
Dचर्म रोग

सही उत्तर: संक्रामक रोग

📋

स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams