⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

वाक्य शुद्धि PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर General Hindi के वाक्य शुद्धि से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 202 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए -

📋 पूछा गया: Supervisor(Women) - 2024
Aतब यह काम जरुर हो जाएगा।
Bपशुओं का झुण्ड चारों ओर पानी की खोज में घूम रहा था।
Cशेर को देखकर उसका प्राण सूखा गया।
Dकल रेलवे के कई कर्मचारियों की पदोन्नति हुई।

सही उत्तर: शेर को देखकर उसका प्राण सूखा गया।

📋

स्रोत: Supervisor(Women) - 2024

62

निम्नलिखित में से कौन से अशुद्ध वाक्य हैं? (a) आपके लिए गाड़ी मँगवा ली है। (b) गलियों को चौड़ी करनी आवश्यक है। (c) उसने सबों से यही बात कही। (d) मेरी नाक में सूजन है। (e) फिर भी उनका ही पराजय हुआ। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
Aकेवल (c), (d), (e)
Bकेवल (a), (b), (c)
Cकेवल (b), (d), (e)
Dकेवल (b), (c), (e)

सही उत्तर: केवल (b), (c), (e)

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024

63

निम्नलिखित में से कौन से शुद्ध वाक्य हैं? (a) पुलिस ने रामू में आरोप लगाया। (b) मैंने अजय को नहीं मारा है। (c) वह संतान के कारण दुःखी है। (d) नमन पाठशाला से लौट आया। (e) उसने मुझे आज खाने को बुलाया। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
Aकेवल (a), (d), (e)
Bकेवल (b), (c), (d)
Cकेवल (b), (c), (e)
Dकेवल (a), (b), (d)

सही उत्तर: केवल (b), (c), (d)

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024

64

निम्नलिखित में से कौन से शुद्ध वाक्य हैं? (a) मटर में हरा धनिया डाला गया। (b) सुबह-सुबह व्यायाम करना चाहिए। (c) उनका आपस में नोंक-झोंक होता रहता है। (d) कमरे का छत नीचे आ गिरा। (e) मैं पुस्तक पढ़ रही हूँ। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
Aकेवल (b), (c), (d)
Bकेवल (a), (b), (e)
Cकेवल (a), (c), (e)
Dकेवल (c), (d), (e)

सही उत्तर: केवल (a), (b), (e)

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024

65

इनमें से व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य अशुद्ध है?

📋 पूछा गया: RPSC LDC Exam, 2013
Aमैंने अनेक कहानियाँ पढ़ी हैं।
Bवृक्षों पर कौए बोल रहे हैं।
Cसुरक्षा की दृष्टि से बन्दूक एक आवश्यक अस्र है।
Dकृपया इस निमंत्रण को स्वीकार करने की कृपा करें

सही उत्तर: कृपया इस निमंत्रण को स्वीकार करने की कृपा करें

व्याख्या (Explanation)

‘कृपया’ एवं ‘कृपा करें’ में से किसी एक का प्रयोग होगा। शुद्ध वाक्य-कृपया इस निमंत्रण को स्वीकार करें।

📋

स्रोत: RPSC LDC Exam, 2013

66

इनमें से किस वाक्य में क्रिया संबंधी अशुद्धि है?

📋 पूछा गया: Clerk II gr Exam, 2013 held on 23-10-2016
Aवह जाना चाहता है।
Bमेरी प्रतीक्षा करना।
Cतुम क्या कर रहे हो?
Dउसने मुझे गाली निकाली।

सही उत्तर: उसने मुझे गाली निकाली।

व्याख्या (Explanation)

‘निकाली’ क्रिया के स्थान पर ‘दी’ प्रयुक्त होगा। शुद्ध वाक्य- उसने मुझे गाली दी।

📋

स्रोत: Clerk II gr Exam, 2013 held on 23-10-2016

67

देशभक्त बड़ी-बड़ी यातनाओं को सहते हैं। इस वाक्य का शुद्ध रूप है-

Aदेशभक्त बड़ी-बड़ी यातना सहते हैं।
Bदेशभक्त भारी यातना सहते हैं।
Cदेशभक्त कठोर यातनाओं को सहते हैं।
Dदेशभक्त यातना सहते हैं।

सही उत्तर: देशभक्त कठोर यातनाओं को सहते हैं।

68

निम्न में से अशुद्ध वाक्य है-

Aउसका कद मुझसे बड़ा है।
Bनगर में सर्वत्र शांति थी।
Cरोको, मत जाने दो।
Dउसे बहुत प्यास लगी है।

सही उत्तर: उसका कद मुझसे बड़ा है।

69

व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य अशुद्ध है?

Aसब लोग अपनी-अपनी राय दें।
Bमैं सवेरे उठते ही ईश्वर के दर्शन करता हूँ।
Cमरीज को यथासमय दवा देनी चाहिए।
Dविन्ध्याचल पर्वत भारत के मध्य भाग में स्थित है।

सही उत्तर: मरीज को यथासमय दवा देनी चाहिए।

व्याख्या (Explanation)

शुद्ध वाक्य-मरीज को समय पर दवा देनी चाहिए।

70

निम्न में से शुद्ध वाक्य बताइए-

Aउन्नति के मार्ग में बाधाएँ भी आती ही है
Bप्रेम करना तलवार की नोक पर चलना है
Cमेरे को कुछ याद नहीं आ रहा
Dवह रोज पानी से पौधों को सींचता है

सही उत्तर: उन्नति के मार्ग में बाधाएँ भी आती ही है

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams