⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

वाक्य शुद्धि PYQ in Hindi - पेज 8

इस पेज पर General Hindi के वाक्य शुद्धि से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 202 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।

71

‘हिन्दी के प्रचार में अब भी बड़े-बड़े संकट है’ वाक्य में अशुद्धि है?

Aसंज्ञा विषयक
Bसर्वनाम संबंधी
Cविशेषण संबंधी
Dपरसर्ग की

सही उत्तर: संज्ञा विषयक

72

अशुद्ध वाक्य है?

Aपगड़ी ओढ़ कर आओ
Bउसने मुझे गालियाँ दीं
Cआक्रमणकारी दस-बारह पशु हाँक ले गये
Dनदी पार कर ली

सही उत्तर: पगड़ी ओढ़ कर आओ

73

‘तुमने हमारा नाक में दम कर दिया है’ वाक्यांश में किस प्रकार की अशुद्धि है?

Aअव्यय संबंधी
Bवचन संबंधी
Cक्रिया संबंधी
Dलिंग संबंधी

सही उत्तर: लिंग संबंधी

74

निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य अशुद्ध है?

Aसोदाहरण सहित उत्तर दीजिए
Bकृपया मेरी प्रार्थना स्वीकार करें
Cमैंने गृह-कार्य कर लिया है
Dदोनों भाई परस्पर लड़ पड़े

सही उत्तर: सोदाहरण सहित उत्तर दीजिए

75

किस क्रमांक में अशुद्ध वाक्य है-

Aशाह और बेगम सुरैया विमान से उतरे।
Bमुझे व्याकरण बहुत कठिन लगता है।
Cआँख का काजल निकालने में वह कब चूका है?
Dरघु ने अपने रत्न तथा सोना-चाँदी आदि सब दान कर दिया।

सही उत्तर: मुझे व्याकरण बहुत कठिन लगता है।

व्याख्या (Explanation)

सही वाक्य होगा- मुझे व्याकरण बहुत कठिन लगती है।

76

शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।

📋 पूछा गया: Agriculture Supervisor Exam 2023
Aमेरे को जाना है।
Bमुझे जाना है।
Cआप बैठो।
Dवहाँ अनेकों लोग खड़े हैं।

सही उत्तर: मुझे जाना है।

📋

स्रोत: Agriculture Supervisor Exam 2023

77

शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।

📋 पूछा गया: Agriculture Supervisor Exam 2023
Aगर्म कप चाय दो।
Bमैं तुम्हारी काम करता हूँ।
Cउसे मृत्युदंड की सजा मिली।
Dदिल्ली में कई दर्शनीय स्थल हैं।

सही उत्तर: दिल्ली में कई दर्शनीय स्थल हैं।

📋

स्रोत: Agriculture Supervisor Exam 2023

78

निम्नलिखित में कौन-सा वाक्य अशुद्ध है ?

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
Aयह पानी का कुआँ कैसे सूख गया ?
Bतुम्हारा यहाँ क्या काम है ?
Cविंध्याचल हरा-भरा हो गया।
Dरमा ने अपनी सहेली को उपहार दिया।

सही उत्तर: यह पानी का कुआँ कैसे सूख गया ?

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018

79

निम्नांकित में से सटीक और शुद्ध वाक्य को पहचानिए -

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
Aआप लोग अपनी-अपनी रज़ाई ले लीजिए।
Bदादाजी की बीमारी चिंतनीय है।
Cउसके प्राण खत्म हो गये ।
Dमुझे भारी दुःख हुआ।

सही उत्तर: आप लोग अपनी-अपनी रज़ाई ले लीजिए।

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018

80

“हिन्दी के प्रचार में आज भी बड़े-बड़े संकट हैं।” उपर्युक्त वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है ?

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aपदक्रम संबंधी
Bसर्वनाम संबंधी
Cसंज्ञा संबंधी
Dअधिक पदत्व संबंधी

सही उत्तर: संज्ञा संबंधी

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams