⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भारत की जलवायु PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर India GK के भारत की जलवायु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 58 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

भारतीय मानसून के वार्षिक चक्रण हेतु, भूमि तथा सागरीय भागों के गर्म होने की विभिन्न दरों पर आधारित, तापीय संकल्पना किसने दी -

📋 पूछा गया: SR TEACHER (SPECIAL EDUCATION EXAM) - 2018 (G.K.)
Aई. हैली
Bफॉन
Cहेडली
Dएम.टी. यिन

सही उत्तर: ई. हैली

व्याख्या (Explanation)

मानसून की उत्पत्ति की तापीय संकल्पना का सर्वप्रथम प्रतिपादन हैले ने 1686 ई. में किया था। मानसून की उत्पत्ति से संबंधित तापीय संकल्पना के अनुसार, मानसून की उत्पत्ति पृथ्वी पर स्थल तथा जल के असमान वितरण और उनके गर्म एवं ठंडा होने के विरोधी स्वभाव के कारण होती है।

📋

स्रोत: SR TEACHER (SPECIAL EDUCATION EXAM) - 2018 (G.K.)

12

निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन एल नीनों से सम्बन्धित नहीं है -

📋 पूछा गया: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
Aयह भारतीय मानसून को प्रभावित करती है।
Bयह एक संकरी गर्म समुद्र जलधारा है।
Cयह चक्रवाती मौसम को जन्म देती है।
Dयह कभी-कभी द. अमेरिका के पेरू के तट के पास चलती है ।

सही उत्तर: यह चक्रवाती मौसम को जन्म देती है।

📋

स्रोत: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)

13

निम्नलिखित में से कौन से कारक जलवायु परिवर्तन के लिए उत्तरदायी हैं - (a) सौर धब्बे (b) एल नीनो व ला नीना (c) बाह्य अन्तरिक्ष परिघटनाएँ (d) अनाच्छादन

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
A(a), (c), (d)
B(a), (b), (c)
C(b), (c), (d)
D(a), (b), (d)

सही उत्तर: (a), (b), (c)

व्याख्या (Explanation)

सौर धब्बे: सौर धब्बों की गतिविधियों के अनुसार सूर्य से आने वाली ऊर्जा में बदलाव होता है, जो पृथ्वी के तापमान को प्रभावित कर सकता है। एल नीनो व ला नीना: ये महासागरीय घटनाएँ हैं जो वैश्विक मौसम के पैटर्न और जलवायु को प्रभावित करती हैं, खासकर वर्षा और तापमान में। बाह्य अन्तरिक्ष परिघटनाएँ: इनमें उल्कापिंडों के प्रभाव, खगोलीय घटनाएँ आदि शामिल हो सकते हैं, जो पृथ्वी की जलवायु को दीर्घकालिक समय में प्रभावित कर सकते हैं। अनाच्छादन : जब भूमि का अनाच्छादन होता है, तो मिट्टी और अन्य आवरण तेजी से मिटते हैं, जिससे भूमि की गुणवत्ता में कमी आती है। यह सीधे तौर पर जलवायु पर प्रभाव नहीं डालता है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B

14

निम्नलिखित में से कौन सा स्थान दक्षिण-पश्चिम मानसून से सबसे पहले वर्षा प्राप्त करता है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
Aमुम्बई
Bराँची
Cअगरतला
Dकोलकता

सही उत्तर: अगरतला

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B

15

निम्नलिखित में से कौन सा कारक भारत में मानसून के प्रभाव को प्रबल बनाता है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
Aमई माह में उत्तरी हिमालय प्रदेश में भारी हिमपात होता है।
Bजब मई माह में उत्तरी हिन्द महासागर में अधिक उच्च वायुदाब स्थापित होता है।
Cमार्च तथा अप्रैल माह में चिली तथा अर्जेण्टीना में सुविकसित उच्च वायुदाब रहता है।
Dअप्रैल-मई माह में जंजीबार के निकट पूर्वी अफ्रीकी तट पर भारी वर्षा होती है।

सही उत्तर: मार्च तथा अप्रैल माह में चिली तथा अर्जेण्टीना में सुविकसित उच्च वायुदाब रहता है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A

16

उत्तर-पूर्व मानसून के माध्यम से भारत में अक्टूबर से दिसम्बर महीनों के मध्य लगभग 75 सेमी की उच्चतम मौसमी वर्षा होती है :

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
Aउत्तरी सरकार तट के सहारे
Bकोंकण तट के सहारे
Cमालाबार तट के सहारे
Dकोरोमण्डल तट के सहारे

सही उत्तर: कोरोमण्डल तट के सहारे

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D

17

निम्नलिखित में से कौन सा मानसून तन्त्र के बारे में सही नहीं है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
Aपूर्वी जेट स्ट्रीम भारतीय मानसून तन्त्र को बहुत प्रभावित करती है।
Bएल-नीनो की धारा, जो कि मानसून तन्त्र को प्रभावित करती है, प्रशान्त महासागर के दक्षिण पूर्वी भाग में मई-जून में प्रकट होती है।
Cपी. कोटेश्वरम् ने मानसून हवाओं के तन्त्र एवं ऊपरी वायु संचरण में सम्बन्ध स्थापित किया।
Dमानसून तन्त्र को समझाने वाला वायु-राशि सिद्धान्त TCZ के विस्थापन पर आधारित है।

सही उत्तर: एल-नीनो की धारा, जो कि मानसून तन्त्र को प्रभावित करती है, प्रशान्त महासागर के दक्षिण पूर्वी भाग में मई-जून में प्रकट होती है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C

18

निम्नांकित में से कौनसा समय मानसून प्रत्यावर्तन की ऋतु का है -

Aफ़रवरी से मध्य जून
Bअक्टूबर से मध्य दिसम्बर
Cदिसम्बर से फरवरी
Dमध्य जून से सितम्बर

सही उत्तर: अक्टूबर से मध्य दिसम्बर

व्याख्या (Explanation)

मानसून प्रत्यावर्तन: अक्टूबर-नवंबर के महीनों के दौरान, दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएँ कमजोर हो जाती हैं और उत्तर भारत के आसमान से पीछे हटना शुरू कर देती हैं। मानसून के इस चरण को मानसून प्रत्यावर्तन के रूप में जाना जाता है।

19

पश्चिमी विक्षोभ का सम्बन्ध है -

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (12 March 2023)
Aहिन्द महासागर से
Bबंगाल की खाड़ी से
Cअरब सागर से
Dभूमध्य सागर से

सही उत्तर: भूमध्य सागर से

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (12 March 2023)

20

निम्नलिखित में से कौनसा सही सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
Aमैंगो शावर्स – तमिलनाडु
Bचेरी ब्लॉसम – कर्नाटक
Cबारदोली छीड़ा – केरल
Dनॉर्वेस्टर्स – पश्चिमी बंगाल

सही उत्तर: बारदोली छीड़ा – केरल

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams