⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भारत की जलवायु PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर India GK के भारत की जलवायु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 58 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

उत्तर-पूर्वी शीत मानसूनी पवनें किस तट के सहारे वर्षा करती है -

Aकोरोमण्डल तट
Bमालाबार तट
Cकन्नड़ तट
Dकोंकण तट

सही उत्तर: कोरोमण्डल तट

32

भारत में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में निम्न वनस्पति आच्छादन वाली शुष्क जलवायु पाई जाती है -

Aतटवर्ती मैदान
Bद्वीप
Cप्रायद्वीपीय पठार
Dभारतीय मरूस्थल

सही उत्तर: भारतीय मरूस्थल

33

विशेष रूप से केरल और कर्नाटक में, ग्रीष्म ऋतु के समाप्त होते होते, पूर्व-मानसून वर्षा सामान्य है। इसे प्रायः ______ कहा जाता है।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
Aकेले की वर्षा
Bनारियल की वर्षा
Cआम की वर्षा
Dवेनिला की वर्षा

सही उत्तर: आम की वर्षा

व्याख्या (Explanation)

ग्रीष्म ऋतु के अंत में कर्नाटक एवं केरल में प्राय: पूर्व - मानसूनी वर्षा होती है। इसके कारण आम जल्दी पक जाते हैं तथा प्रायः इसे ‘आम्र वर्षा’ भी कहा जाता है।

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)

34

भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून निम्नलिखित में से किन महीनों के बीच आता है -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
Aनवंबर से जनवरी
Bअगस्त से नवंबर
Cअक्टूबर से दिसंबर
Dदिसंबर से फरवरी

सही उत्तर: अक्टूबर से दिसंबर

📋

स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)

35

निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्न कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए - 1. आम्र वर्षा केरल व तटीय कर्नाटक में पूर्व मानसून बौछारे हैं। 2. फूलों वाली वर्षा से केरल व निकटवर्ती कहवा उत्पादक क्षेत्रों में कहवा के फूल खिलने लगते है। 3. काल बैसाखी पश्चिमी भारत में धूल भरी आधियां है। 4. असम में भयंकर व विनाशकारी वर्षा युक्त पवनों को ‘बारदोली छीड़ा’ कहा जाता है। कूट -

A1 और 2 सही है।
B2 और 3 सही है।
C1, 2 और 3 सही है।
D1, 2 और 4 सही है।

सही उत्तर: 1, 2 और 3 सही है।

36

दक्षिणी पश्चिम मानसून सबसे पहले पहुंचता है -

Aमुम्बई
Bकेरल तट
Cकोलकाता
Dराजस्थान

सही उत्तर: केरल तट

व्याख्या (Explanation)

दक्षिण-पश्चिम मानसून की अरब सागर शाखा सबसे पहले भारत के केरल में पहुंचती है। केरल दक्षिण-पश्चिम मानसून द्वारा वर्षा प्राप्त करने वाला भारत का पहला राज्य है।

37

भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक वर्ष में सर्वाधिक वर्षा होती है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)
Aमासिनराम
Bदेहरादून
Cडिब्रूगढ़
Dकोलकाता

सही उत्तर: मासिनराम

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)

38

असम की जलवायु है -

Aउष्णकटिबंधीय सवाना
Bउष्णकटिबंधीय मानसून
Cउष्णकटिबंधीय शुष्क
Dशुष्क मरूस्थल प्रकार की जलवायु

सही उत्तर: उष्णकटिबंधीय मानसून

व्याख्या (Explanation)

असम की जलवायु आमतौर पर ‘उष्णकटिबंधीय मानसून वर्षावन जलवायु’ है, जिसमें उच्च स्तर की आर्द्रता और भारी वर्षा होती है।

39

कोपेन की जलवायु के वर्गीकरण के अनुसार निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये। a) कोपेन द्वारा राजस्थान के तीन जलवायु क्षेत्र हैं। b) Aw अर्ध-शुष्क क्षेत्र है जो राजस्थान के दक्षिणी भाग में पाया जाता है। c) BShw में औसत वर्षा 10-20 सेमी होती है। d) सतही और कांटेदार झाड़ियां और घास BShw की विशेषताएं हैं। ऊपर दिए गए कथन/कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं -

Aकेवल a
Bकेवल a और b
Cकेवल b और c
Dकेवल d

सही उत्तर: केवल d

40

भारत में कोप्पेन द्वारा जलवायु वर्गीकरण के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये - 1. उन्होंने भारत को आठ जलवायु क्षेत्रों में वर्गीकृत किया 2. भारत का कोरोमंडल तट मानसून शुष्क ग्रीष्म जलवायु का अनुभव करता है 3. कर्क रेखा के उत्तर में क्षेत्र उष्णकटिबंधीय सवाना की जलवायु का अनुभव करता है नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिये:

Aकेवल 1 और 2
Bकेवल 2 और 3
Cकेवल 1 और 3
Dकेवल 1, 2 और 3

सही उत्तर: केवल 1 और 2

व्याख्या (Explanation)

11

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams