स्वराज पार्टी के संस्थापक कौन थे -
सही उत्तर: मोतीलाल नेहरू और सी. आर. दास
व्याख्या (Explanation)
चितरंजन दास के साथ मोतीलाल नेहरू स्वराज पार्टी के संस्थापक थे।
स्रोत: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर India GK के भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 242 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।
स्वराज पार्टी के संस्थापक कौन थे -
सही उत्तर: मोतीलाल नेहरू और सी. आर. दास
व्याख्या (Explanation)
चितरंजन दास के साथ मोतीलाल नेहरू स्वराज पार्टी के संस्थापक थे।
स्रोत: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
13 अप्रैल 1919 को जलियाँवाला बाग में _____ के विरोध स्वरूप एक सभा का आयोजन किया गया था।
सही उत्तर: रॉलेट एक्ट
स्रोत: Supervisor(Women) - 2024
वंदे मातरम् गीत की संस्कृत में रचना किसके द्वारा की गई -
सही उत्तर: बंकिम चन्द्र चटर्जी
स्रोत: Supervisor(Women) - 2024
गोपाल कृष्ण गोखले ने निम्नलिखित में से किसकी स्थापना की थी-
सही उत्तर: सर्वेण्ट्स ऑफ इण्डिया सोसायटी
व्याख्या (Explanation)
भारत सेवक की स्थापना 1906 में गोपाल कृष्ण गोखले ने बम्बई में की। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को तैयार करना था जो मातृ भूमि की सेवा के लिए समर्पित हो। ये काँग्रेस के प्रमुख उदारवादी नेता था और महादेव रानाडे के प्रमुख शिष्य थे। ये महाराष्ट्र के सुकरात उपनाम से विख्यात थे। ये पूना सार्वजनिक सभा से भी सम्बद्ध रहे तथा उन्होंने द क्वार्टली जनरल नामक समाचार पत्र निकाला। 1915 ई. में 49 वर्ष की आयु में इनका निधन हो गया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन हुआ था-
सही उत्तर: बम्बई में
व्याख्या (Explanation)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना अधिवेशन (प्रथम) पूना में होना निश्चित हुआ था। परन्तु वहां पर प्लेग फैल जाने के कारण यह अधिवेशन बम्बई में डब्ल्यू सी. बनर्जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा गाँधी को महात्मा की उपाधि दी गई -
सही उत्तर: चम्पारण सत्याग्रह के समय
व्याख्या (Explanation)
गाँधी जी भारत में सत्याग्रह का पहला प्रयोग 1917 ई. में बिहार के चम्पारण जिले में किया। यहाँ नील के खेतों में काम करने वाले किसानों पर यूरोपीय मालिक बहुत अधिक अत्याचार करते थे। किसानों को अपनी जमीन के कम से कम 3/20 भाग पर नील की खेती करना तथा उन मालिकों द्वारा तय दामों पर उन्हें बेचना पड़ता था। इसे तिनकठिया पद्धति भी कहा जाता है। इसी सत्याग्रह के समय रवीन्द्र नाथ टैगोर ने गाँधी जी को महात्मा की उपाधि दी।
निम्नलिखित में से कौन सा 1919 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ पहला अखिल भारतीय संघर्ष आंदोलन बना -
सही उत्तर: रौलट सत्याग्रह
व्याख्या (Explanation)
6 अप्रैल 1919 को महात्मा गांधी द्वारा रौलट सत्याग्रह की शुरुआत की गई थी।
स्रोत: Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022
‘दि इंडियन एसोसियेसन’ का संस्थापक कौन था -
सही उत्तर: सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
चम्पारण के किसानों का नेतृत्व करने के लिये गांधीजी को किसने आमंत्रित किया -
सही उत्तर: राजकुभार शुक्ल
स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
1889 में बम्बई में आयोजित काँग्रेस अधिवेशन में महिलाओं ने भी भाग लिया, निम्न में से किस महिला ने इसमें भाग नहीं लिया -
सही उत्तर: सरला देवी चौधरानी
स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018