⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर India GK के भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 242 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

निम्नलिखित में से किसका संबंध पूना में मि. रेंड की हत्या से था -

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aभगत सिंह
Bबाल गंगाधर तिलक
Cचापेकर बंधु
Dवी. डी. सावरकर

सही उत्तर: चापेकर बंधु

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

102

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सितम्बर 1920 में कलकत्ता में जो विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया था और जिसमें असहयोग आन्दोलन का प्रस्ताव पारित किया गया उसके अध्यक्ष कौन थे -

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
Aदादाभाई नौरोजी
Bमौलाना अबुल कलाम आजाद
Cलाला लाजपत राय
Dविजय राघवाचारी

सही उत्तर: लाला लाजपत राय

व्याख्या (Explanation)

सितंबर 1920 का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन कलकत्ता में हुआ था। लाला लाजपत राय इस अधिवेशन के अध्यक्ष थे। यह एक विशेष अधिवेशन था। असहयोग आंदोलन के प्रस्ताव को पारित करने के लिए इस विशेष अधिवेशन को आयोजित किया गया था।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

103

निम्नलिखित प्रश्नों पर विचार कीजिए 1- डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने महात्मा गांधी को चम्पारण आने तथा कृषकों की समस्या की जाँच करने के लिए राजी किया। 2- चम्पारण जाँच में आचार्य जे बी कृपलानी महात्मा गांधी के सहयोगियों में से एक थे। इनमें से कौनसे कथन सही है।

Aकेवल 1
Bकेवल 2
Cउपरोक्त दोनो
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: केवल 2

व्याख्या (Explanation)

पंडित राजकुमार शुक्ला ने महात्मा गांधी को चम्पारण आने तथा कृषकों की समस्या की जाँच करने के लिए राजी किया था। चम्पारण समस्या की जाँच में गांधीजी के सहयोगियों में जे बी कृपलानी के साथ डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, महादेव देसाई, राज किशोर प्रसाद, अनुग्रह नारायण सिन्हा आदि सम्मिलित थे।

104

दी गई सूची के अनुसार का उपयोग करते हुए भारत के बाहर स्थापित क्रांतिकारी संगठनों का चयन कीजिए- 1- अभिनव भारत 2- ग़दर पार्टी 3- इंडियन इंडीपेंडेंस लीग 4- स्वराज पार्टी

A2,3
B1,3,4
C1,2,3
D1, 2, 3, 4

सही उत्तर: 1,2,3

व्याख्या (Explanation)

विदेशों में भारतीय संगठन इण्डिया हाउस अभिनव भारत ग़दर पार्टी इंडियन इंडिपेंडेंस लीग

105

20 सितम्बर, 1932 को गाँधीजी ने यरवदा जेल में ही अनशन शुरू कर दिया, इसका कारण था -

Aद्वितीय गोलमेज सम्मेलन के समझौते को लागू न करना।
Bब्रिटिश सरकार द्वारा कॉंग्रेसी नेताओं को जेलों में बन्द करना।
Cमैक्डोनाल्ड का साम्प्रदायिक पंचाट।
Dमुस्लिमों हेतु पृथक निर्वाचन की व्यवस्था करना।

सही उत्तर: मैक्डोनाल्ड का साम्प्रदायिक पंचाट।

व्याख्या (Explanation)

महात्मा गांधी ने रामसे मैक डोनाल्ड के सांप्रदायिक पंचाट के खिलाफ यरवदा जेल में आमरण अनशन शुरू किया । 16 अगस्त 1932 को ब्रिटिश प्रधान मंत्री रामसे मैकडोनाल्ड ने सांप्रदायिक पंचाट की शुरुआत की। इस पंचाट का उद्देश्य निचली जाति, बौद्धों, सिखों, मुसलमानों, भारतीय ईसाइयों, एंग्लो-इंडियन और अछूतों के लिए ब्रिटिश भारत में अलग-अलग निर्वाचक मंडल प्रदान करना था।

106

स्वतंत्रता आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में सूची 1 व सूची 2 को सुमेलित कीजिए - सूची 1 सूची 2 (A) काँग्रेस द्वारा ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन का प्रस्ताव पारित 1. 25 जून, 1945 (B) प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस 2. मार्च, 1944 (C) सी.आर. दास फॉर्मूला 3. 8 अगस्त, 1942 (D) शिमला सम्मेलन 4. 16 अगस्त, 1946 (E) अंतरिम सरकार का गठन 5. सितम्बर, 1946 (A) (B) (C) (D) (E)

A3 2 1 4 5
B3 1 2 5 4
C2 3 1 4 5
D3 4 2 1 5

सही उत्तर: 3 4 2 1 5

व्याख्या (Explanation)

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) की भारत छोड़ो प्रस्ताव को स्वीकृति देने के लिए बैठक बॉम्बे सत्र में आयोजित की गई थी। यह 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी द्वारा पारित किया गया था। प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस 16 अगस्त, 1946 को मनाया गया था। इस दिन को अखिल भारतीय मुस्लिम लीग ने एक अलग मुस्लिम मातृभूमि के लिए प्रत्यक्ष कार्रवाई करने का निर्णय लिया था। सी राजगोपालाचारी के सूत्र को सीआर फॉर्मूला (1944) या राजाजी सूत्र के रूप में भी जाना जाता है। यह ब्रिटिश भारत की स्वतंत्रता पर अखिल भारतीय मुस्लिम लीग और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच राजनीतिक गतिरोध को हल करने के लिए चक्रवर्ती राजगोपालाचारी द्वारा तैयार किया गया एक प्रस्ताव था। शिमला सम्मेलन 1945 में भारत के वायसराय लॉर्ड वेवेल और ब्रिटिश भारत के प्रमुख राजनीतिक नेताओं के बीच एक बैठक थी। यह बैठक 25 जून, 1945 को शुरू हुई और 14 जुलाई, 1945 तक चली। भारत की अंतरिम सरकार का गठन 2 सितंबर, 1946 को भारत की नवनिर्वाचित संविधान सभा से किया गया था।

107

14-15 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि को संविधान सभा द्वारा सत्ता ग्रहण करने के प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद संविधान सभा को राष्ट्रीय झंडा किसने भेंट किया था -

📋 पूछा गया: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
Aसरोजिनी नायडू
Bसुचेता कृपलानी
Cराजकुमारी अमृत कौर
Dहंसा मेहता

सही उत्तर: हंसा मेहता

व्याख्या (Explanation)

14-15 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि को भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की। इस ऐतिहासिक अवसर पर संविधान सभा में सत्ता ग्रहण के प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद हंसा मेहता ने संविधान सभा को भारत का राष्ट्रीय झंडा (तिरंगा) भेंट किया था।

📋

स्रोत: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)

108

कांग्रेस के किस अधिवेशन में कार्य समिति को सविनय अवज्ञा आंदोलन आरम्भ करने के लिए प्राधिकृत किया गया -

📋 पूछा गया: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
Aनागपुर
Bमद्रास
Cलाहौर
Dलखनऊ

सही उत्तर: लाहौर

📋

स्रोत: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)

109

गांधी ने ‘हरिजन यात्रा’ कब आरम्भ की -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
A17 सितम्बर, 1934
B7 नवम्बर, 1933
C15 जनवरी, 1918
D8 मई, 1933

सही उत्तर: 7 नवम्बर, 1933

व्याख्या (Explanation)

महात्मा गांधी ने ‘हरिजन यात्रा’ की शुरुआत 7 नवम्बर, 1933 को की थी। यह यात्रा दलितों (जिन्हें गांधी ‘हरिजन’ कहते थे) के उत्थान और सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के लिए शुरू की गई थी। महात्मा गांधी ने 30 सितंबर 1932 को अखिल भारतीय हरिजन सेवक संघ की स्थापना की।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B

110

गांधीजी ने 1921 में स्वराज ध्वज डिज़ाइन किया था, जिसके तीन रंगों में शामिल थे -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
Aकेसरिया, सफेद और पीला
Bलाल, हरा और सफेद
Cकेसरिया, सफेद और हरा
Dलाल, सफेद और पीला

सही उत्तर: लाल, हरा और सफेद

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams