⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भारत की प्रमुख योजनाएं PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर India GK के भारत की प्रमुख योजनाएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 76 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

सूची I को सूची II से सुमेलित करें- सूची I (योजनाएं) सूची II (शुरुआत किए जाने का वर्ष) a. सांसद आदर्श ग्राम योजना I. 2018 b. सौर चरखा मिशन II. 2007 c. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन III. 2014 d. पीएम स्वनिधि योजना (पथकर विक्रेताओं के लिए) IV. 2020 नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Platoon Commander Exam 2025
Aa-I, b-II, c-III, d-IV
Ba-III, b-I, c-II, d-IV
Ca-IV, b-I, c-II, d-III
Da-Ill, b-I, c-IV, d- II

सही उत्तर: a-III, b-I, c-II, d-IV

व्याख्या (Explanation)

सांसद आदर्श ग्राम योजना 11 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई, जिसमें सांसदों को गांव गोद लेकर विकास करने का लक्ष्य है। सौर चरखा मिशन योजना को केंद्रीय बजट 2018-19 में गैर-पारंपरिक सौर ऊर्जा को आगे बढ़ाने और रोजगार सृजन के लिए प्रस्तावित किया गया था। भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 27 जून 2018 को नई दिल्ली में एक समारोह में सौर चरखा मिशन का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन 2007 में शुरू हुआ, जो चावल, गेहूं और दलहन उत्पादन बढ़ाने पर फोकस करता है। पीएम स्वनिधि योजना 1 जून 2020 को शुरू हुई, जो स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी लोन देती है।

📋

स्रोत: Platoon Commander Exam 2025

12

भारत सरकार की प्रमुख (फ्लैगशिप) पहल अटल नवोन्मेष मिशन (एआईएम) किस वर्ष आरंभ की गई थी - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Platoon Commander Exam 2025
A2014
B2016
C2019
D2020

सही उत्तर: 2016

व्याख्या (Explanation)

अटल इनोवेशन मिशन (AIM) को नीति आयोग द्वारा 2016 में शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप को बढ़ावा देना है।

📋

स्रोत: Platoon Commander Exam 2025

13

एक समग्र डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली स्थापित करने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) कब शुरू किया गया था - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Platoon Commander Exam 2025
A2019
B2018
C2021
D2024

सही उत्तर: 2021

व्याख्या (Explanation)

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2021 को लॉन्च किया।

📋

स्रोत: Platoon Commander Exam 2025

14

भारत सरकार की ‘प्रति बूँद अधिक फसल’ पहल के संदर्भ में निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं - (A) यह पहल पानी की दक्षता बढ़ाने की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पी.एम.के.एस.वाई.) का एक घटक है। (B) ‘प्रति बूँद अधिक फसल’ पहल के अन्तर्गत कृषकों को सूक्ष्म सिंचाई की स्थापना के लिये परियोजना लागत के 50 प्रतिशत की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

📋 पूछा गया: Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam-2024 (G.K. Group - B)
Aकेवल (A) सही है।
Bकेवल (B) सही है।
C(A) और (B) दोनों सही हैं।
Dन तो (A) और न ही (B) सही है।

सही उत्तर: केवल (A) सही है।

व्याख्या (Explanation)

‘प्रति बूंद अधिक फसल’ PMKSY का घटक है, जो माइक्रो इरिगेशन पर केंद्रित है। लेकिन सहायता छोटे/सीमांत किसानों को 55% और अन्य को 45% है, न कि 50%।

📋

स्रोत: Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam-2024 (G.K. Group - B)

15

प्रधानमंत्री जी-वन योजना संबंधित है :

📋 पूछा गया: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- II) (G.K and G.S)
Aपोषण से
Bजैव ईंधन से
Cचिकित्सा पद्धति से
Dवनीकरण से

सही उत्तर: जैव ईंधन से

व्याख्या (Explanation)

सरकार ने मार्च, 2019 में “प्रधानमंत्री जी-वन (जैव ईंधन-वातावरण अनुकूल फसल अवशेष निवारण) योजना” को अधिसूचित किया था। यह योजना देश में दूसरी पीढ़ी की एथेनॉल परियोजनाओं की स्थापना के लिए एकीकृत जैव-इथेनॉल परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए है।

📋

स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- II) (G.K and G.S)

16

अटल भूजल योजना को किस अंतरराष्ट्रीय संगठन की वित्तीय सहायता से लागू किया जा रहा है -

📋 पूछा गया: Village Development Officer Exam 2025
Aह्युमन राइट्स वॉच
Bएमनेस्टी इंटरनेशनल
Cविश्व बैंक
Dयूनेस्को

सही उत्तर: विश्व बैंक

व्याख्या (Explanation)

अटल भूजल योजना (2019) विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित है

📋

स्रोत: Village Development Officer Exam 2025

17

“प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना” कब प्रारम्भ की गई -

📋 पूछा गया: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3
A2013
B2015
C2017
D2023

सही उत्तर: 2015

व्याख्या (Explanation)

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) योजना 15 जुलाई, 2015 को देश में कौशल विकास को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी, जिसके तहत युवाओं को मुफ्त अल्पकालिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और कौशल प्रमाणन के लिए उन्हें मौद्रिक पुरस्कार प्रदान करके प्रोत्साहित किया जाता है।

📋

स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3

18

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) की निम्नलिखित में से किस श्रेणी के अंतर्गत ₹ 50,000 तक के ऋण शामिल है -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
Aकिशोर
Bशिशु
Cतरुण
Dयुवा

सही उत्तर: शिशु

व्याख्या (Explanation)

मुद्रा ऋण योजना के अंतर्गत 4 श्रेणियां प्रदान की जाती हैं।ये श्रेणियां शिशु, किशोर, तरुण, तरुण+ हैं। शिशु श्रेणी में 50,000 रुपये तक के ऋण शामिल हैं, किशोर श्रेणी में 50,000 रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक के ऋण शामिल हैं, और तरुण श्रेणी में 5 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के ऋण शामिल हैं। तरूण प्लस: रु. 10 लाख और अधिकतम रु. 20 लाख

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

19

भारत में पंचवर्षीय योजनाएँ ________द्वारा तैयार की जाती थीं।

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
Aवित्त मंत्रालय
Bभारतीय रिज़र्व बैंक
Cयोजना आयोग
Dसुरक्षा और विनिमय बोर्ड भारत

सही उत्तर: योजना आयोग

व्याख्या (Explanation)

पंचवर्षीय योजनाओं को तैयार करने, कार्यान्वित करने तथा विनियमित करने का कार्य योजना आयोग नामक संस्था द्वारा किया गया। वर्ष 2015 में योजना आयोग को नीति आयोग नामक थिंक टैंक द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

20

सिंचाई सुविधाओं तक पहुँच बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा लागू की गई पहल ‘प्रति बूँद, अधिक फसल’ (पीडीएमसी) निम्न में से किस कार्यक्रम का एक घटक है -

📋 पूछा गया: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
Aप्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाय)
Bसूक्ष्म सिंचाई कोष (एमआईएफ)
Cवर्षा आधारित क्षेत्र विकास कार्यक्रम (आरएडीपी)
Dराष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाय)

सही उत्तर: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाय)

व्याख्या (Explanation)

प्रति बूँद, अधिक फसल (Per Drop More Crop - PDMC) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) का एक घटक है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों (जैसे ड्रिप और स्प्रिंकलर) को बढ़ावा देकर जल उपयोग दक्षता में सुधार करना है।

📋

स्रोत: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams