⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भारत की प्रमुख योजनाएं PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर India GK के भारत की प्रमुख योजनाएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 76 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कब शुरू की गई थी -

📋 पूछा गया: AGRICULTURE OFFICER (AGRI. DEPTT.) COMP. EXAM - 2024
A15 जुलाई, 2015
B25 जुलाई, 2015
C15 अगस्त, 2016
D25 सितंबर, 2016

सही उत्तर: 15 जुलाई, 2015

व्याख्या (Explanation)

पीएमकेवीवाई कौशल एवं विकास मंत्रालय (एमएसडीई) की एक प्रमुख योजना है जिसे जुलाई 2015 में (2016-2020) के लिए शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य कौशल प्रमाणपत्र पुरस्कार योजना और बड़ी संख्या में भारतीय युवाओं को परिणाम-आधारित कौशल प्रशिक्षण लेने और रोजगार योग्य बनने और अपनी आजीविका कमाने के लिए प्रेरित करना है।

📋

स्रोत: AGRICULTURE OFFICER (AGRI. DEPTT.) COMP. EXAM - 2024

22

नेशनल सर्विस वॉलंटियर स्कीम (एन.एस.वी.एस.) एवं राष्ट्रीय सद्भावना योजना (आर.एस.वाई.) को मिलाकर किस योजना की क्रियान्वित की गई है -

📋 पूछा गया: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022
Aनेशनल यूथ कॉर्प्स
Bनेशनल यूथ वॉलंटियर स्कीम
Cनेशनल यूथ एडवाइसरी काउंसिल
Dनेहरू युवां केन्द्र

सही उत्तर: नेशनल यूथ कॉर्प्स

व्याख्या (Explanation)

नेशनल सर्विस वॉलंटियर स्कीम (NSVS) एवं राष्ट्रीय सद्भावना योजना (RSY) को मिलाकर नेशनल यूथ कॉर्प्स (NYC) योजना की क्रियान्विति की गई है। राष्ट्रीय युवा कोर सरकार द्वारा युवाओं की क्षमता एवं सामर्थ्य को नियोजित करने तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाने के उद्देश्य से उन्हे के लिए वित्तीय वर्ष 2010-11 के दौरान एक नई योजना “राष्ट्रीय युवा कोर” का शुभारंभ किया गया है।

📋

स्रोत: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022

23

‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ किससे संबद्ध है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
Aवित्त मंत्रालय
Bमत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
Cएम एस एम ई मंत्रालय
Dमहिला एवं बाल मंत्रालय

सही उत्तर: मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

व्याख्या (Explanation)

राष्ट्रीय गोकुल मिशन का उद्देश्य स्वदेशी गायों की नस्ल सुधार और पशुपालन को बढ़ावा देना है। यह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से संबद्ध है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)

24

‘चाइल्ड हेल्पलाइन’ के लिए निःशुल्क टोल दूरभाष (टेलीफोन) संख्या है: निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
A112
B1098
C1090
D1095

सही उत्तर: 1098

व्याख्या (Explanation)

भारत में चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए निःशुल्क टोल-फ्री नंबर 1098 है, जो बच्चों की सहायता के लिए 24/7 उपलब्ध है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)

25

जल शक्ति मंत्रालय ने “जल शक्ति अभियान” की शुरूआत “वर्षा को पकड़ों- जहाँ यह गिरे, जब यह गिरे” थीम के साथ की है। निम्नलिखित में से कौन-से अभियान की प्रमुख मध्यस्थता है - a. जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन b. पारंपरिक और अन्य जल निकायों / टैंकों का नवीनीकरण c. बोरवैलों का पुनः उपयोग और पुनर्भरण d. वाटरशेड विकास e. गहन वनरोपण नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
Aकेवल (b), (c) और (d)
Bकेवल (b), (c), (d) और (e)
C(a) (b), (c), (d) और (e)
Dकेवल (a), (b) और (c)

सही उत्तर: (a) (b), (c), (d) और (e)

व्याख्या (Explanation)

अभियान जल संरक्षण, संचयन, नवीनीकरण, पुनर्भरण, वाटरशेड विकास, और वनरोपण पर केंद्रित है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

26

“ग्राम स्वराज अभियान” किसके अंतर्गत चलाया गया - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
Aसबका साथ, सबका गाँव, सबका विकास
Bसूबका साथ, सबका विकास, मेरा गाँव, मेरा देश
Cमेरा गाँव, मेरा देश
Dसबका साथ, सबका विकास

सही उत्तर: सबका साथ, सबका गाँव, सबका विकास

व्याख्या (Explanation)

यह अभियान ग्रामीण विकास और स्वराज को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया, जो “सबका साथ, सबका विकास” के नारे से प्रेरित है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

27

कौन-सी योजना बेरोजगार युवाओं को रोजगारन्मुखी कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार का अवसर प्रदान करती है - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
Aरोजगार आधारित जन कौशल विकास कार्यक्रम
Bराजस्थान जन कौशल स्किल कार्यक्रम
Cरोजगार जन कौशल स्किल कार्यक्रम
Dराजस्थान जन कौशल विकास कार्यक्रम

सही उत्तर: रोजगार आधारित जन कौशल विकास कार्यक्रम

व्याख्या (Explanation)

यह भारत सरकार की एक योजना है जो युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान करती है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

28

पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं - (i) इस योजना के तहत हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए एक करोड़ घरों पर सौर संयंत्र स्थापित किये जायेंगे। (ii) रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु 30 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान (iii) योजना पंजीकरण, आवेदन, स्वीकृति तथा अनुदान की शत प्रतिशत ऑनलाइन व्यवस्था (iv) प्रत्येक आवेदक को 4 प्रतिशत बैंक ब्याज पर ऋण देने का प्रावधान

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
A(i) और (iv)
B(i), (ii) और (iii)
C(i) और (iii)
D(i), (iii) और (iv)

सही उत्तर: (i) और (iii)

व्याख्या (Explanation)

भारत सरकार ने 29 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दे दी है, ताकि सौर छत क्षमता का हिस्सा बढ़ाया जा सके और आवासीय घरों को अपनी बिजली खुद पैदा करने में सक्षम बनाया जा सके। इस योजना के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए एक करोड़ घरों पर सौर संयंत्र लगाए जाएंगे। इस योजना में 2 किलोवाट क्षमता तक की प्रणालियों के लिए सौर इकाई लागत का 60% और 2 से 3 किलोवाट क्षमता के बीच की प्रणालियों के लिए अतिरिक्त प्रणाली लागत का 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है। सब्सिडी की सीमा 3 किलोवाट क्षमता तक सीमित की गई है। वर्तमान बेंचमार्क कीमतों पर, इसका मतलब 1 किलोवाट प्रणाली के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट प्रणाली के लिए 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक प्रणाली के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी होगी।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

29

‘नमस्ते’ योजना निम्नलिखित समूहों में से किन कर्मियों से संबंधित है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
Aकृषि कार्मिक
Bस्वच्छता कार्मिक
Cनिर्माण कार्मिक
Dस्वास्थ्य कार्मिक

सही उत्तर: स्वच्छता कार्मिक

व्याख्या (Explanation)

नमस्ते योजना का इच्छित परिणाम सफाई कार्य में शून्य मृत्यु दर प्राप्त करना है; सफाई कर्मचारियों का मानव मल के साथ सीधे संपर्क को समाप्त करना; सभी सफाई कार्यों को सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से किया जाना; सभी सफाई कार्य कुशल श्रमिकों द्वारा किए जाने; मशीनीकृत स्वच्छता सेवाओं की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया स्वच्छता इकाइयों (ईआरएसयू) को मजबूत और सक्षम बनाना और स्वयं सहायता समूहों के गठन और उद्यमिता आदि के माध्यम से सफाई कर्मचारियों को सशक्त बनाना है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

30

‘वैभव’ फैलोशिप कार्यक्रम भारत सरकार के किस विभाग द्वारा कार्यान्वित किया गया -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
Aविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
Bसामाजिक न्याय विभाग
Cआर्थिक मामलों का विभाग
Dराजस्व विभाग

सही उत्तर: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग

व्याख्या (Explanation)

वैभव फैलोशिप कार्यक्रम का उद्देश्य विदेशों में बसे भारतीय वैज्ञानिकों को देश में वापस लाकर अनुसंधान को बढ़ावा देना है। इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा लागू किया गया।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams