निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए - कथन (A) - हड़प्पीय धर्म के एक लक्षण के रूप में मातृदेवी की पूजा हड़प्पा संस्कृति के सभी प्रमुख नगरों में प्रचलित थी। कारण (R) - हड़प्पा और मोहनजोदड़ों से पकी मिट्टी की स्त्री आकृतियाँ बड़ी संख्या में प्राप्त हुई हैं। कूट :
सही उत्तर: ‘A’ और ‘R’ दोनों सही हैं तथा ‘A’ की सही व्याख्या ‘R’ है।