PYQ Practice
18 Questions · 2 Pages
3 सेमी, 4 सेमी, 5 सेमी घनों को पिघला कर बनाए गए घन की भुजा होगी
5 सेमी x 6 सेमी x 7 सेमी, 4 सेमी x 7 सेमी x 8 सेमी और 2 सेमी x 3 सेमी x 13 सेमी आयामों वाले तीन घनाभों को पिघलाया जाता है और एक घन बनाया जाता है। घन की भुजा है -
विमाओं 5.5 सेमी x 10 सेमी x 3.5 सेमी वाला एक घनाभ बनाने के लिए, 1.75 सेमी व्यास तथा 2 मिलीमीटर मोटाई वाले कितने चाँदी के सिक्कों को पिघलाना पड़ेगा -
यदि घन के एक फलक का क्षेत्रफल, उसी फलक के परिमाप का 1.5 गुना है (मान में), तो घन का आयतन है -
एक घन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का संख्यात्मक मान उस घन के आयतन के बराबर है, तो घन का विकर्ण ज्ञात कीजिए।
एक 384 सेमी² के सतह क्षेत्र वाले बड़े घन को पिघलाकर प्राप्त सामग्री से कितने छोटे घन बनाए जा सकते हैं, जिनमें प्रत्येक का सतह क्षेत्र 96 सेमी² है -
दो घनों, जिनमें प्रत्येक का आयतन 27 cm³ है, के संलग्न फलकों को मिलाकर एक ठोस बनाया जाता है। इससे बनने वाले घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है -
2 सेमी भुजा वाले आठ घनों को आपस में जोड़कर एक नया घन बनाया जाता है, तो इस प्रकार बने नये घन की लम्बाई है-
5 सेमी भुजा के दो घनों को जोड़कर एक घनाभ बनाया जाता है । इस प्रकार बने घनाभ की लम्बाई है –
एक घन के किनारे में 20% की वृद्धि की जाती है, तब इसके आयतन में हुई वृद्धि है -