PYQ Practice
202 Questions · 21 Pages
नवीन प्रत्येक महीने अपने वेतन का 60% घरेलू मुद्दों पर व्यय करता है। वह शेष का 50% अपने अभिभावकों को भेज देता है और अभी भी शेष का 50% परिवार के साथ सैर सपाटे पर व्यय करता है। यदि वह अभी भी कुछ धन की बचत करता है, तो प्रत्येक महीने वह अपने वेतन के कितने प्रतिशत की बचत करता है -
₹ 300 का 77⅔%, ₹ 210 से कितना अधिक है -
किसी वस्तु के मूल्य में 20% की वृद्धि होने पर एक परिवार ने वस्तु की खपत में 20% की कमी कर दी। उस वस्तु पर परिवार के होने वाले व्यय में कितने प्रतिशत वृद्धि या कमी होगी।
यदि किसी संख्या के 71% तथा उसी संख्या के 19% में अन्तर 396 है, तो संख्या है:
दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में 20% मतदाताओं ने अपना वोट नहीं डाला और 120 वोट अवैध घोषित किए गए। यदि विजेता को वैध वोटों का 75% मिलता है और वह 1800 वोटों के अंतर से जीत जाता है, तो मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
एक छात्र को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 40% अंक प्राप्त करने हैं। उसे 30 अंक मिलते हैं और वह 20 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो परीक्षा में अधिकतम अंक क्या हैं -
जब किसी संख्या के 60% में 36 जोड़ा जाता है, तो हमें वही संख्या प्राप्त होती है। तो वह संख्या है:
किसी वस्तु की कीमत में 10% की कमी होने पर, एक दुकानदार उस वस्तु को 8 किग्रा अधिक मात्रा में ₹ 3600 में खरीद सका। कीमत कम होने के बाद वस्तु की प्रति किग्रा कीमत ज्ञात कीजिए।
किसी संख्या में से 111 घटाने पर वह स्वयं की 63% रह जाती है। उस संख्या का 20% है:
किसी संख्या के 71% और 62% में अंतर 81 है। उस संख्या का 25% क्या है -