PYQ Practice
202 Questions · 21 Pages
मंदी के कारण एक वर्ष में सिद्धांत का वेतन 16% घट गया और अगले वर्ष 25% बढ़ गया। सिद्धांत के वेतन में शुद्ध प्रतिशत परिवर्तन है -
पेट्रोल का मूल्य 20% बढ़ जाता है। उसके उपभोग में कितने प्रतिशत की कमी की जाए, जिससे पेट्रोल पर होने वाला व्यय उतना ही रहे -
चावल के मूल्य में 21% की कमी होने से एक व्यक्ति ₹ 1,000 में 10.5 किलोग्राम अधिक चावल खरीद सकता है। कम होने के बाद चावल का प्रति किलोग्राम मूल्य क्या है -
एक गाँव में दो प्रत्याशी (A और B) एक चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में पंजीकृत मतदाताओं में से 70% मतदाताओं ने अपना मतदान किया। A, 600 मतदान से चुनाव जीत गया। यदि A को 12.5% कम मत प्राप्त होते तो उसके मत B के मतों के बराबर हो जाते हैं। बताएँ कि गाँव में कितने पंजीकृत मतदाता हैं -
दो प्रत्याशियों के मध्य चुनाव में 75% मतदाताओं ने अपना मतदान दिया, जिसमें से 4% मत अवैध पाए गए। एक प्रत्याशी को 9,261 मत प्राप्त हुए जो कुल वैध मत का 75% है। उस चुनाव के कुल नामांकित मतदाताओं की संख्या का पता लगाएं।
कमल के पास 200 टॉफी थी। उसने 5% टॉफी राम को, 15% टॉफी अमन को और कुल टॉफी का 1/4वां भाग गोपाल को दिया। इन्हें बांटने के बाद कमल के पास कितनी टॉफ़ी बचेगी -
2000 कर्मचारी वाले कार्यालय में 52% स्नातक हैं। 60% कर्मचारी पुरुष है और 50% पुरुष कर्मचारी स्नातक हैं। कितनी महिला कर्मचारी स्नातक हैं -
20% अंक प्राप्त करने वाला उम्मीदवार 15 अंकों से असफल हो जाता है, लेकिन 42% अंक प्राप्त करने वाला अन्य उम्मीदवार को उर्तीर्ण अंकों से 12% अधिक अंक मिलते हैं। पासिंग मार्क्स क्या है -
“MATHEMATICAL” शब्द में यदि “MA” के स्थान पर ‘N’ लिखा जाए तो अक्षरों की संख्या में कितने प्रतिशत कमी आएगी -
राकेश अपनी आय का 80% खर्च करता है। यदि उसकी आय 14% से बढ़ जाती है और बचत 15% से घट जाती है, तो उसके खर्च में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी -