PYQ Practice
202 Questions · 21 Pages
यदि किसी पुस्तक के मूल्य में पहले 25 प्रतिशत की कमी की जाती है और फिर 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है, तो मूल मूल्य में प्रतिशत परिवर्तन क्या होगा:
एक संख्या के 54% और 26% के मध्य का अंतर 22512 है। उस संख्या का 66% कितना होगा -
एक महाविद्यालय में दो प्रत्याशियों के मध्य चुनाव में एक प्रत्याशी को कुल मान्य वोटों का 45% प्राप्त हुआ। 20% वोट अमान्य थे। यदि कुल वोट 14,500 थे, तो अन्य प्रत्याशी को मान्य वोटों की कितनी संख्या प्राप्त हुई -
निम्नलिखित में से वृहदतम मान वाले विकल्प का चयन कीजिए : 700 का 14.28%, 819 का 11.11%, 704 का 9.09%, 960 का 6.25%
एक गाँव की वर्तमान जनसंख्या 11,000 है। यदि पुरुषों की संख्या 11% और महिलाओं की संख्या 20% बढ़ जाती है तो जनसंख्या 12,660 हो जाएगी। गाँव में महिलाओं की वर्तमान जनसंख्या कितनी है?
एक परीक्षा को पास करने के लिए 40 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। A को पास करने के लिए आवश्यक अंकों में 10% अंक कम प्राप्त हुए। B को A से 11⅑% कम अंक प्राप्त हुए, जबकि C को A और B के योग से 41(3⁄17)% कम अंक प्राप्त हुए। C को कितने प्रतिशत अंक प्राप्त हुए -
एक व्यक्ति का वेतन 20% घटा दिया गया था। उसके घटे हुए वेतन को कितने प्रतिशत बढ़ाया जाए कि वह वास्तविक वेतन के बराबर हो जाए -
1.14, 3.8 का कितना प्रतिशत है -
एक प्रतियोगी जो 20% अंक प्राप्त करता है, तो वह 10 अंकों से असफल हो जाता है। लेकिन एक अन्य प्रतियोगी जो 42% अंक प्राप्त कर, वह उत्तीर्ण अंकों से 12% अधिक अंक प्राप्त करता है। अधिकतम अंक हैं -
पेट्रोल की कीमत में 25% वृद्धि होती है। ग्राहक को अपना उपभोग कितना प्रतिशत कम करना चाहिए, ताकि पेट्रोल का पिछला बिल न बदले ?