PYQ Practice
233 Questions · 24 Pages
कपड़ों के एक बड़े पैकेट का दो-तिहाई भाग 5% के लाभ पर बेचा गया तथा शेष भाग 5% की हानि पर बेचा गया। यदि कुल अर्जित लाभ ₹ 500 है तो बड़े पैकेट का मूल्य ज्ञात करें।
एक दुकानदार ने दो वस्तुएं ₹ 880 प्रत्येक पर बेची। एक वस्तु पर उसे 10% लाभ हुआ, लेकिन दूसरी वस्तु पर उसे हानि हुई। कुल मिलाकर उसे न तो लाभ हुआ और न ही हानि हुई। दूसरी वस्तु पर उसकी हानि प्रतिशत ज्ञात करें।
A ने एक वस्तु 20% लाभ पर B को बेची तथा B ने उसे 12% लाभ पर C को बेची। C ने उस वस्तु के लिए ₹ 8,064 का भुगतान किया। C का क्रय मूल्य, A के क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक है?
क्रमिक बट्टों 25%, 20% और 10% के समतुल्य एकल बट्टा ज्ञात करें।
राधिका ने एक वस्तु उसके अंकित मूल्य पर 20% छूट के साथ खरीदी। उसने इसे ₹ 32,480 में बेचकर ₹ 4,800 का लाभ प्राप्त किया। वस्तु का अंकित मूल्य है:
एक दुकानदार ने कुल ₹ 60,000 में दो वस्तुएँ खरीदी। उसने एक वस्तु को 25% लाभ पर और दूसरी को 15% हानि पर बेचा। इस प्रकार उसे कुल मिलाकर 4% लाभ हुआ। लाभ पर बेची गई वस्तु का क्रय मूल्य क्या है -
किसी वस्तु का विक्रय मूल्य उसके क्रय मूल्य का 5/4 गुना है। लाभ प्रतिशत क्या है -
एक दुकानदार ने ₹ 42.50/किग्रा मूल्य वाली 80 किग्रा चीनी को ₹ 45/किग्रा मूल्य वाली 120 किग्रा चीनी में मिला दिया। इस मिश्रण को बेचने पर उसने 20% लाभ प्राप्त किया। वह इसे प्रति किग्रा किस मूल्य पर बेचता है -
अमरीक सिंह ने दो वस्तुएँ क्रमशः ₹ 650 और ₹ 850 में खरीदीं। उसने पहली वस्तु 20% लाभ पर और दूसरी वस्तु 10% हानि पर बेची। इस सारे लेनदेन में उसका लाभ अथवा हानि प्रतिशत ज्ञात करें।
किसी वस्तु को उसके अंकित मूल्य के 4/7 में बेचने पर, 20% की हानि होती है। उस वस्तु के अंकित मूल्य और क्रय मूल्य का अनुपात है :