PYQ Practice
233 Questions · 24 Pages
एक विक्रेता ने दो पुरानी बाइकें प्रत्येक ₹ 18,000 में बेची। एक बाइक पर उसे 20% लाभ हुआ और दूसरी पर उसे 10% हानि हुई। इस सम्पूर्ण लेनदेन में उसे हुआ लाभ अथवा हानि प्रतिशत ज्ञात करें।
एक दुकानदार ने एक वस्तु ₹ 2,016 में बेची, जिससे उसे 12% लाभ हुआ। 20% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे वह वस्तु कितने में बेचनी चाहिए थी -
सुनील ने एक वस्तु खरीदी और उसे 10% लाभ के साथ अंकित को बेच दिया। अंकित ने उसे 5% लाभ के साथ चेतन को बेच दिया। यदि चेतन ने उस वस्तु के लिए ₹ 1,386 चुकाए, तो सुनील ने वह वस्तु कितने में खरीदी थी -
मधुर ने दो वस्तुएँ क्रमशः ₹ 450 और ₹ 1,050 में खरीदीं। उसने पहली वस्तु 16% लाभ के साथ और दूसरी वस्तु 10% हानि के साथ बेची। इस सारे लेनदेन में उसका लाभ अथवा हानि प्रतिशत ज्ञात करें।
एक विक्रेता ने दो वस्तुएँ ₹ 5,700 प्रत्येक में बेचीं। एक वस्तु पर उसे 14% का लाभ हुआ और दूसरी पर उसे 5% हानि हुई। इस सारे लेनदेन में उसे हुआ लाभ अथवा हानि प्रतिशत ज्ञात करें।
एक व्यक्ति ने ₹ 21 में 4 की दर से कुछ टॉफियाँ खरीदीं और उन्हें ₹ 13 में 2 की दर से बेच दिया। इस सारे लेनदेन में उसे ₹ 180 का लाभ हुआ। उसने कितनी टॉफियाँ खरीदीं थी -
एक वस्तु को ₹ 1280 में बेचने पर होने वाली प्रतिशत हानि, उसी वस्तु को ₹ 1920 में बेचने पर होने वाले प्रतिशत लाभ के बराबर है। 25% लाभ कमाने के लिए वस्तु का विक्रय मूल्य क्या होना चाहिए -
यदि रेनू को एक पर्स ₹ 7,500 में बेचने पर 20% का लाभ होता है और दूसरे पर्स को ₹ 8,550 में बेचने पर 5% की हानि होती है। उसे लाभ होगा या हानि और कितने प्रतिशत -
A ने एक वस्तु ₹ 800 में खरीदी और उसे 10% लाभ के साथ B को बेच दिया। B ने उसे 15% लाभ के साथ C को बेच दिया। C ने उस वस्तु के लिए कितना मूल्य चुकाया -
सौरव ने दो वस्तुएँ क्रमशः ₹ 680 और ₹ 820 में खरीदीं। उसने पहली वस्तु 5% हानि के साथ और दूसरी वस्तु 15% लाभ के साथ बेची। इस सारे लेनदेन में उसका लाभ अथवा हानि प्रतिशत ज्ञात करें। (दशमलव के 2 स्थान तक सही)