₹2.50 प्रति पैंसिल की दर से पैंसिलें बेचने पर विनोद को ₹ 110 का लाभ होता है। इतनी ही पैंसिलें ₹1.75 प्रति पैंसिल बेचने से उसे ₹55 की हानि होती है। विनोद के पास कितनी पेंसिलें हैं -
सही उत्तर: 220
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Maths के लाभ हानि से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 233 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।
₹2.50 प्रति पैंसिल की दर से पैंसिलें बेचने पर विनोद को ₹ 110 का लाभ होता है। इतनी ही पैंसिलें ₹1.75 प्रति पैंसिल बेचने से उसे ₹55 की हानि होती है। विनोद के पास कितनी पेंसिलें हैं -
सही उत्तर: 220
एक व्यक्ति ने ₹2470 में 26 किग्रा० चावल खरीदे। इसमें से उसने ₹110 प्रति किग्रा० की दर से 10 किग्रा० चावल बेच दिये। ₹ 70 का लाभ कमाने के लिए उसे शेष चावल किस दर पर बेचना होगा -
सही उत्तर: ₹90 प्रति किग्रा०
एक दुकानदार ने कोई वस्तु 17.5% लाभ पर बेची। यदि उसने वह वस्तु 8% कम मूल्य पर खरीदी होती और 30% लाभ पर बेची होती तो उसे ₹ 202 अधिक लाभ प्राप्त हुआ होता। वस्तु का क्रय मूल्य है:
सही उत्तर: ₹ 2000
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
एक दुकानदार ने 2 चादरें, प्रत्येक को ₹ 594 में बेचा। एक पर उसे 10% लाभ हुआ और दूसरी पर 10% हानि हुई। कुल मिलाकर उसका लाभ अथवा हानि प्रतिशत क्या है -
सही उत्तर: 1% हानि
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
एक दुकानदार ने ₹ 40 के 8 की दरं से बॉलपेन खरीदे 20% लाभ अर्जित करने के लिए उसे ₹30 में कितने बॉलपेन बेचने चाहिए -
सही उत्तर: 5
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
एक दुकानदार प्रत्येक वस्तु पर 10% तथा 5% की क्रमिक छूट देता है। उसने अपने मित्र को अंकित मूल्य ₹ 20,000 की वस्तु पर 4% की अतिरिक्त छूट दी। उसके मित्र ने उस वस्तु का कितना मूल्य चुकाया -
सही उत्तर: ₹ 16,416
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
एक दुकानदार ने अंकित मूल्य पर 15% छूट देते हुए कोई वस्तु ₹ 765 में बेची। यदि उसने केवल 10% छूट दी होती, तो विक्रय मूल्य क्या होता -
सही उत्तर: ₹ 810
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
10%, 20% और 25% की क्रमिक छूट के बराबर एकल छूट ज्ञात कीजिए।
सही उत्तर: 46%
व्याख्या (Explanation)
पहली छूट 10% = 100 × 10% = ₹ 10 → शेष मूल्य = 100 - 10 = ₹ 90 दूसरी छूट 20% (90 पर) = 90 × 20% = ₹ 18 → शेष मूल्य = 90 - 18 = ₹ 72 तीसरी छूट 25% (72 पर) = 72 × 25% = ₹ 18 → अंतिम मूल्य = 72 - 18 = ₹ 54 कुल छूट = 100 - 54 = ₹ 46 एकल छूट % = (46 ÷ 100) × 100 = 46%
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
एक दुकानदार ने अपने ग्राहकों को 8% की छूट दी और फिर भी 20% का लाभ कमाया। उस वस्तु का अंकित मूल्य क्या है जिसका क्रय मूल्य ₹ 460 है -
सही उत्तर: ₹ 600
व्याख्या (Explanation)
CP = ₹ 460, लाभ = 20% SP = CP × (1 + 20/100) = 460 × 1.2 = ₹ 552 8% छूट के बाद SP = अंकित मूल्य (MP) × (1 - 8/100) 552 = MP × 0.92 MP = 552 ÷ 0.92 = ₹ 600
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
एक वस्तु को ₹ 230 में बेचने पर एक दुकानदार 15% का लाभ कमाता है। यदि वह उस वस्तु को ₹ 210 में बेचता है, तो उसका लाभ या हानि प्रतिशत क्या है -
सही उत्तर: 5% लाभ
व्याख्या (Explanation)
SP = ₹ 230, लाभ = 15% CP = SP ÷ (1 + लाभ%) = 230 ÷ 1.15 ≈ ₹ 200 नया SP = ₹ 210 लाभ = 210 - 200 = ₹ 10 लाभ% = (10 ÷ 200) × 100 = 5%
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)