एक दुकानदार ने ₹ 200 में 12 पेन खरीदे और उन्हें ₹ 160 में 8 पेन की दर से बेच दिए। उसका लाभ या हानि प्रतिशत है:-
सही उत्तर: 20% लाभ
स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Maths के लाभ हानि से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 233 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।
एक दुकानदार ने ₹ 200 में 12 पेन खरीदे और उन्हें ₹ 160 में 8 पेन की दर से बेच दिए। उसका लाभ या हानि प्रतिशत है:-
सही उत्तर: 20% लाभ
स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
सुयश ने कुछ धनराशि पर एक अलमारी खरीदी। उसने क्रय मूल्य का 10% इसकी मरम्मत पर खर्च किया और ₹ 1100 के लाभ पर अलमारी बेच दी। यदि उसने 25% लाभ कमाया तो उसने मरम्मत पर राशि खर्च की:
सही उत्तर: ₹400
स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
शिल्पी ने एक वॉशिंग मशीन ₹ 10200 में बेची। इस लेन-देन में उसे 15% की हानि हुई। उसने वॉशिंग मशीन किस मूल्य पर खरीदी थी -
सही उत्तर: ₹ 12000
स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
यदि एक दुकानदार एक पंखे का विक्रय मूल्य ₹ 800 से घटाकर ₹ 780 कर देता है, तो उसकी हानि 2% बढ़ जाती है। पंखे का क्रय मूल्य है :
सही उत्तर: ₹ 1000
स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
एक वस्तु को ₹ 100 में बेचने पर, एक व्यक्ति को ₹ 15 का लाभ होता है। दी गई वस्तु के लिए लाभ प्रतिशत क्या है -
सही उत्तर: 17 11 17 %
स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
एक दुकानदार एक वस्तु का मूल्य अंकित करता है जो उसके क्रय मूल्य से 20% अधिक है। वह उसे वस्तु को 15% छूट (बट्टा) पर बेच देता है। उसका लाभ अथवा हानि का प्रतिशत क्या है -
सही उत्तर: 2% लाभ
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)
10 वस्तुओं का विक्रय मूल्य 12 वस्तुओं के क्रय मूल्य के बराबर है। इस लेन-देन में लाभ अथवा हानि का प्रतिशत है:
सही उत्तर: 20% लाभ
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)
दो वस्तुएँ समान मूल्य पर बेची जाती हैं। पहली वस्तु पर दुकानदार 15% लाभ प्राप्त करता है और दूसरी वस्तु पर 15% हानि उठाता है। लाभ अथवा हानि का कुल प्रतिशत क्या है -
सही उत्तर: 2¼% हानि
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)
एक व्यक्ति किसी वस्तु को अंकित मूल्य से 20% कम मूल्य पर क्रय करता है और अंकित मूल्य से 20% अधिक मूल्य पर बेच देता है। उसके लाभ का प्रतिशत है:
सही उत्तर: 50%
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)
एक वस्तु को 15% लाभ पर बेचा गया। यदि इसका क्रय मूल्य 5% कम होता तथा यह ₹ 258 कम पर बेची गई होती तो लाभ 12% हुआ होता। क्रय मूल्य ज्ञात करें।
सही उत्तर: ₹ 3,000
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)