अनन्या ने भारतीय रुपये 6,00,000/- में एक कार खरीदा और उसे भारतीय रुपये 6,12,500/- में बेच दिया। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
सही उत्तर: 2.08%
स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Maths के लाभ हानि से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 233 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।
अनन्या ने भारतीय रुपये 6,00,000/- में एक कार खरीदा और उसे भारतीय रुपये 6,12,500/- में बेच दिया। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
सही उत्तर: 2.08%
स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
10 कुर्सियों की कीमत 4 मेज़ों के बराबर है। 15 कुर्सियों और 2 मेजों की कीमत एक साथ 4,000 रुपये है। 12 कुर्सियों और 3 मेजों की कुल कीमत है
सही उत्तर: 3,900 रुपये
स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
100 पुस्तकों का क्रय मूल्य 60 पुस्तकों के विक्रय मूल्य के बराबर है। लाभ प्रतिशत _____ होगा।
सही उत्तर: 66⅔%
स्रोत: Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
जॉन ने एक पुराना फ्रिज खरीदा और उसे 1,500 रुपये में मरम्मत कराकर 8,100 रुपये में बेचने पर उसे 10% की हानि हुई, तो उसने फ्रिज कितने में खरीदा था -
सही उत्तर: 7,500 रुपये
स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3
किसी वस्तु पर 10% छूट देने से 20% लाभ होता है, यह छूट 20% हो, तो लाभ कितना होगा -
सही उत्तर: 6⅔%
स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2
यदि 12 पैकेट पेंसिल का मूल्य 362 रुपये 76 पैसे हो, तो एक पैकेट पेंसिल का मूल्य है -
सही उत्तर: 30 रुपये 23 पैसे
स्रोत: REET‐2024 LEVEL‐1 (Math&Env. Studies)
यदि चार दर्जन पेन का मूल्य ₹ 120 है, तो ₹ 35 में कितने पेन खरीदे जा सकते हैं -
सही उत्तर: 14
स्रोत: REET‐2024 LEVEL‐1 (Math&Env. Studies)
एक घड़ी को ₹ 1,260 में खरीद कर ₹ 1,197 में बेचे जाने पर हानि प्रतिशत कितना है -
सही उत्तर: 5%
स्रोत: REET‐2024 LEVEL‐1 (Math&Env. Studies)
एक कुर्सी को ₹ 1,080 में बेचने पर दुकानदार को 10% हानि होती है। वह इस कुर्सी को कितने में बेचे कि उसे 10% लाभ हो -
सही उत्तर: ₹ 1,320
स्रोत: REET‐2024 LEVEL‐1 (Math&Env. Studies)
एक दुकानदार ने ₹ 40 प्रति किलोग्राम की दर से 50 किलोग्राम चीनी खरीदी। उसने 40% चीनी, ₹ 60 प्रति किलोग्राम की दर से बेची। कुल मिलाकर 20% लाभ कमाने के लिए उसे शेष चीनी प्रति किलोग्राम किस मूल्य पर बेचनी चाहिए -
सही उत्तर: ₹40
स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift