⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

सरल ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर General Maths के सरल ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 264 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

एक मूलधन का 2/3 भाग 10% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर बैंक में जमा किया जाता है और शेष बचें मूलधन को 15% प्रति वर्ष सरल ब्याज की दर पर डाकघर में जमा किया जाता है । यदि चक्रवृद्धि ब्याज और सरल ब्याज में दो वर्षों के बाद अन्तर ₹ 480 हो, तो कुल मूलधन बराबर है।

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
A₹16,000
B₹12,000
C₹10,000
D₹8,000

सही उत्तर: ₹12,000

व्याख्या (Explanation)

साधारण ब्याज की दर = 15% चक्रवृद्धि ब्याज की दर = 10% दो वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच अंतर = 480 रु। साधारण ब्याज = (P × R × T)/100 चक्रवृद्धि ब्याज = P(1 + R/100)ᵀ– P जहां P → मूलधन R → दर T → समय माना कि कुल मूलधन x है दो वर्ष में साधारण ब्याज = ((x/3) × 15 × 2)/100 = x/10 दो वर्षों में चक्रवृद्धि ब्याज = (2x/3)(1 + 10/100)² – 2x/3 ⇒ (2x/3) × 121/100 – 2x/3 ⇒ (121x/150) – 2x/3 ⇒ 21x/150 प्रश्न के अनुसार, ⇒ 21x/150 - x/10 = 480 ⇒ 6x/150 = 480 ⇒ x = 12000

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

102

एक निश्चित राशि साधारण ब्याज की किसी दर से 6 वर्षों में तिगुनी हो जाती है। कितने वर्षों में यह पाँच गुना हो जाएगी -

📋 पूछा गया: Computor Exam 2021
A8 वर्ष
B10 वर्ष
C11 वर्ष
D12 वर्ष

सही उत्तर: 12 वर्ष

📋

स्रोत: Computor Exam 2021

103

यदि किसी राशि पर 10% वार्षिक दर से 3 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज ₹ 331 हो तो उसी राशि पर समान समय के लिए तथा समान दर पर सरल ब्याज होगा -

📋 पूछा गया: Computor Exam 2018
A₹ 200
B₹ 250
C₹ 300
D₹ 350

सही उत्तर: ₹ 300

📋

स्रोत: Computor Exam 2018

104

न्यूनतम पूर्ण किये गये वर्षो की संख्या क्या होगी जिसमें एक राशि 20% चक्रवृद्धि ब्याज प्रति वर्ष की दर से दुगने से अधिक हो जाये -

📋 पूछा गया: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
A3
B4
C5
D6

सही उत्तर: 4

📋

स्रोत: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)

105

सरल ब्याज से किसी धन में 8 वर्ष में 80% वृद्धि होती है। ₹ 14,000 का 3 वर्ष बाद समान प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज दर से चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा -

📋 पूछा गया: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
A4,634
B3,714
C3,794
D4,612

सही उत्तर: 4,634

📋

स्रोत: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)

106

5% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज दर तथा वार्षिक चक्रवृद्धि से मूलधन तथा कुल धन में n वर्षो बाद क्या अनुपात होगा -

📋 पूछा गया: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
A(22)ⁿ : (21)ⁿ
B(21)ⁿ : (20)ⁿ
C(20)ⁿ : (21)ⁿ
D(22)ⁿ : (20)ⁿ

सही उत्तर: (20)ⁿ : (21)ⁿ

📋

स्रोत: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)

107

₹ 2,600 दो भागों में ब्याज पर दिये गये। यदि 5% वार्षिक दर से 3 वर्ष में पहले भाग का साधारण ब्याज, 4 प्रतिशत वार्षिक दर से 6 वर्ष में दूसरे भाग के साधारण ब्याज के बराबर हो, तो दूसरा भाग कितना है -

📋 पूछा गया: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
Aरू 1,600
Bरू 1,300
Cरू 1,000
Dरू 800

सही उत्तर: रू 1,000

📋

स्रोत: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)

108

मयंक ₹8,000 एक बाँड में चक्रवृद्धि ब्याज हेतु जिसमें ब्याज अर्द्धवार्षिक देय है, निवेशित करता है। वह 18 माह पश्चात् ₹10648 प्राप्त करता है तो प्रति वर्ष ब्याज की दर है –

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
A20%
B25%
C15%
D17.5%

सही उत्तर: 20%

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2

109

₹4800 की राशि पर 5% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 2 ½ वर्षों में ब्याज की राशि होगी -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
A₹700
B₹400
C₹500
D₹600

सही उत्तर: ₹600

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1

110

₹78,000 का 6²/₃% प्रति वर्ष की दर से 9 माह का साधारण ब्याज है –

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
A₹3,900
B₹3,300
C₹3,500
D₹3,600

सही उत्तर: ₹3,900

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams