PYQ Practice
264 Questions · 27 Pages
एक मूलधन का 2/3 भाग 10% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर बैंक में जमा किया जाता है और शेष बचें मूलधन को 15% प्रति वर्ष सरल ब्याज की दर पर डाकघर में जमा किया जाता है । यदि चक्रवृद्धि ब्याज और सरल ब्याज में दो वर्षों के बाद अन्तर ₹ 480 हो, तो कुल मूलधन बराबर है।
एक निश्चित राशि साधारण ब्याज की किसी दर से 6 वर्षों में तिगुनी हो जाती है। कितने वर्षों में यह पाँच गुना हो जाएगी -
यदि किसी राशि पर 10% वार्षिक दर से 3 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज ₹ 331 हो तो उसी राशि पर समान समय के लिए तथा समान दर पर सरल ब्याज होगा -
न्यूनतम पूर्ण किये गये वर्षो की संख्या क्या होगी जिसमें एक राशि 20% चक्रवृद्धि ब्याज प्रति वर्ष की दर से दुगने से अधिक हो जाये -
सरल ब्याज से किसी धन में 8 वर्ष में 80% वृद्धि होती है। ₹ 14,000 का 3 वर्ष बाद समान प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज दर से चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा -
5% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज दर तथा वार्षिक चक्रवृद्धि से मूलधन तथा कुल धन में n वर्षो बाद क्या अनुपात होगा -
₹ 2,600 दो भागों में ब्याज पर दिये गये। यदि 5% वार्षिक दर से 3 वर्ष में पहले भाग का साधारण ब्याज, 4 प्रतिशत वार्षिक दर से 6 वर्ष में दूसरे भाग के साधारण ब्याज के बराबर हो, तो दूसरा भाग कितना है -
मयंक ₹8,000 एक बाँड में चक्रवृद्धि ब्याज हेतु जिसमें ब्याज अर्द्धवार्षिक देय है, निवेशित करता है। वह 18 माह पश्चात् ₹10648 प्राप्त करता है तो प्रति वर्ष ब्याज की दर है –
₹4800 की राशि पर 5% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 2 ½ वर्षों में ब्याज की राशि होगी -
₹78,000 का 6²/₃% प्रति वर्ष की दर से 9 माह का साधारण ब्याज है –