PYQ Practice
264 Questions · 27 Pages
यदि 7.5% वार्षिक ब्याज की दर से 8 वर्षों में एक राशि पर ₹ 7,500 साधारण ब्याज बनता है। यदि उसी धनराशि पर ब्याज 2.5% बढा दिया तब 8 वर्षों में साधारण ब्याज क्या होगा -
A अपने मित्र B से 31 दिसम्बर 2011 को ₹ 2000 उधार लेता है जिसकी शर्त है कि वह एक वर्ष बाद 8% वार्षिक साधारण ब्याज से उसे वापस भुगतान कर देगा। लेकिन A उस राशि को 1 जुलाई 2012 को वापस कर देता है। अब उसे B को कितना ब्याज देना पड़ेगा -
एक राशि जिसे चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेशित किया गया है, 3 वर्ष में ₹ 2400 हो जाती है और 4 वर्ष में ₹ 2520 हो जाती है। ब्याज की प्रति वर्ष दर है:
25000 रूपयों पर 1 वर्ष के लिए 20% की दर से अर्द्धवार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज और वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज में अन्तर (रुपयों में) क्या होगा -
₹ 5,000 की राशि को दो भागों में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि पहले भाग पर 6⅔% प्रतिवर्ष की दर से 4⅕ वर्षों के लिए साधारण ब्याज, दूसरे भाग पर 4% प्रतिवर्ष की दर से 2¾ वर्षों के लिए साधारण ब्याज से दुगुना होता है। दोनों भागों में कितना अंतर है -
कोई राशि साधारण ब्याज की किस दर पर 12 वर्षों में दोगुनी हो जाएगी -
एक निश्चित राशि पर 5% की दर से 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के मध्य अंतर ₹ 279 है। तब यह राशि होगी -
कितने प्रतिशत साधारण ब्याज की दर पर कोई धन अपना आठ गुणा हो जाता है, यदि यह धन उसी अवधि में 6% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से स्वयं का चार गुणा हो जाता है -
एक धनराशि को 6% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर निवेशित किया गया है। इसका मान 60% अधिक होने में इसे कितना समय लगेगा -
एक व्यक्ति ने साधारण ब्याज पर 4 साल के लिए दो अलग-अलग बैंकों में 8000 रुपये जमा किए। यदि दो बैंकों से प्राप्त ब्याज के बीच का अंतर रु.1600, तब उनकी ब्याज दर के बीच का अंतर है -