PYQ Practice
264 Questions · 27 Pages
एक निश्चित धनराशि एक बैंक में जमा की जाती है, जो 5% प्रतिवर्ष की दर से साधारण ब्याज देता है। कितने वर्षों में धनराशि दुगुनी हो जाएगी।
सुशील ₹ 6000 साधारण ब्याज पर शशि से उधार लेता है। 4 वर्ष बाद वह शशि को ₹ 9000 चुकाता है। शशि कितने प्रतिशत की दर से ब्याज वसूलता है?
वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज के किस दर पर 900 रुपये 2 वर्षों में ₹1089 हो जाएंगे -
₹ 66200 का ऋण तीन बराबर वार्षिक किस्तों में चुकाना है। यदि चक्रवृद्धि ब्याज की दर 10% वार्षिक हो, तो प्रत्येक किस्त का मान कितना होगा -
10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर, जबकि ब्याज अर्द्धवार्षिक संयोजित हो रहा है, कितने समय में राशि में 10.25% की वृद्धि हो जाएगी -
₹ 40,000 पर 10% वार्षिक दर से 1½ वर्ष के चक्रवृद्धि ब्याजों में जब ब्याज अर्द्धवार्षिक संयोजित होता है व जब ब्याज वार्षिक संयोजित होता है, कितना अन्तर है -
यदि कुछ राशि पर 20% वार्षिक की दर से 3 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज तथा साधारण ब्याज में अन्तर ₹ 480 है, तो राशि है:
₹ 15,500 राशि का कुछ भाग 5% तथा शेष भाग 8% साधारण ब्याज पर दिया गया। 4 वर्ष पश्चात् कुल ब्याज ₹ 4000 प्राप्त हुआ। 5% पर उधार दी गई राशि का 8% पर उधार दी गई राशि से अनुमात है:
कुछ धनराशि साधारण ब्याज पर कुछ समय के लिए उधार दी गई। यदि राशि 10% ब्याज दर से ₹ 6000 हो जाती है तथा 4% ब्याज दर से ₹ 3600 हो जाती है, तो ज्ञात कीजिए कि राशि कितने समय (वर्षों में) के लिए उधार दी गई थी।
कितने वर्षों में एक निश्चित धनराशि 20% साधारण वार्षिक ब्याज की दर से स्वयं की चार गुनी हो जाएगी -