PYQ Practice
127 Questions · 13 Pages
आठ दोस्तों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए धन इकट्ठा किया। उनमें से छह ₹ 300 प्रति व्यक्ति लाए। सातवां व्यक्ति आठ व्यक्तियों के औसत से ₹ 100 अधिक लाया और आठवां व्यक्ति ₹ 550 लाया। कुल कितनी राशि एकत्र की गई -
एक कक्षा के 40 विद्यार्थियों में से 45% लड़कियाँ हैं। लड़कों का औसत वजन 48 किग्रा और लड़कियों का औसत वजन 43 किग्रा है। पूरी कक्षा का औसत वजन (किग्रा में) क्या है -
एक कक्षा के 33 विद्यार्थियों का औसत वजन 35 किग्रा है। यदि कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य के वजन को भी जोड़ दिया जाए तो औसत वजन 1 किग्रा बढ़ जाता है। कक्षाध्यापक और प्रधानाचार्य का औसत वजन (किग्रा में) कितना है -
अंकित ने 4 कमीजें ₹ 550 प्रत्येक की दर से तथा 2 पतलून (पैंट) ₹ 820 प्रत्येक की दर से खरीदे। इन वस्तुओं का औसत मूल्य क्या है -
दो संख्याओं के औसत और उनमें से एक संख्या का अनुपात 2:3 है। बड़ी संख्या और छोटी संख्या का अनुपात क्या है -
छह संख्याओं को घटते क्रम में लगाया गया। यदि पहली पाँच संख्याओं का औसत 40 है और आखिरी पाँच संख्याओं का औसत 30 है तो पहली और आखिरी संख्याओं का अंतर है :-
यदि गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में एक छात्र द्वारा प्राप्त कुल अंक, विज्ञान और गगित में प्राप्त ओंर्कों से 140 अधिक हैं, तो सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में उसके द्वारा प्राप्त अंकों का औसत क्या है -
एक बल्लेबाज अपनी 17वीं पारी में 90 रनों का स्कोर बनाता है जिससे उसका औसत 3 बढ़ जाता है। 17वीं पारी के बाद उसका औसत ज्ञात कीजिए।
11 अवलोकनों का औसत 50 है। यदि पहले छह अवलोकनों का औसत 40 है, और अंतिम छह अवलोकनों का औसत 55 है, तो छठा अवलोकन है:
A और B की औसत मासिक आय ₹ 6,000 है, B एवं C की औसत मासिक आय ₹ 5,500 और A और C की औसत मासिक आय ₹ 5,250 है, तब A की मासिक आय क्या होगी -