PYQ Practice
127 Questions · 13 Pages
35 बच्चे, 28 महिलाएँ और 32 पुरुष एक भोजनालय में गए। प्रत्येक बच्चे, महिला और पुरुष पर क्रमशः ₹ 138, ₹ 205 और ₹ 225 औसत व्यय हुआ। प्रति व्यक्ति औसत व्यय (निकटतम ₹ तक सही) हुआ:
एक बल्लेबाज ने 21वीं पारी में 84 रन बनाए, जिससे उसका औसत 2 रन बढ़ गया। उसका 21 पारियों का औसत है :
एक कम्पनी में कर्मचारियों की औसत आयु 48 वर्ष है। अगले वर्ष 8 कर्मचारी सेवा से मुक्त हो जाएँगे। अगले वर्ष औसत आयु कितनी होगी - [सूचना : कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष है, कम्पनी में कर्मचारियों की संख्या 30 है।]
5 क्रमागत संख्याओं का औसत n है। यदि अगली दो संख्याएँ भी शामिल कर ली जाएँ, तो 7 संख्याओं का औसत
प्रथम पाँच प्राकृतिक संख्याओं के घनों का औसत है -
चार क्रमागत सम संख्याओं का औसत 23 है, इनमें सबसे बड़ी संख्या है
एक पुस्तकालय में रविवार को औसतन 252 आगंतुक आते हैं, और अन्य दिनों में 120 आगंतुक आते हैं। जून महीने में, जो रविवार से शुरू हो रहा है, प्रति दिन आगंतुकों की औसत संख्या क्या है -
13 के प्रथम 11 गुणजों का औसत है:
लगातार 9 प्राकृतिक संख्याओं का औसत ‘A’ है, तो उन 9 संख्याओं में से 5 सबसे बड़ी संख्याओं का औसत है:
एक बल्लेबाज द्वारा 9 पारियों में औसत 55 रन बनाया जाता है। 10वीं पारी में वह कितने रन बनाए कि उसके रनों का औसत 65 हो जाए -