PYQ Practice
127 Questions · 13 Pages
पाँच वर्ष पूर्व, चार व्यक्तियों A, B, C और D के समूह की औसत आयु 48 वर्ष थी। X को समूह में सम्मिलित करने पर समूह की वर्तमान औसत आयु 47 वर्ष हो गई। 3 वर्ष पश्चात्, X की आयु होगी:
किसी कक्षा के 40 विद्यार्थियों के औसत अंक 62 हैं। इनमें से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के औसत अंक 74 हैं तथा अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों के औसत अंक 26 हैं। अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या है:
आरोही क्रम में लगी 15 क्रमागत प्राकृतिक संख्याओं का औसत A है। इनमें से पहली 11 संख्याओं का औसत है:
एक परीक्षा में, किसी कक्षा में लड़कों के औसत अंक 81 हैं, जबकि लड़कियों के औसत अंक 89 हैं। यदि कक्षा के औसत अंक 84 हैं, तो कक्षा में लड़कों और लड़कियों की संख्या में अनुपात क्या है -
15 संख्याओं का औसत 120 है। उनके साथ कौन सी संख्या ली जाए कि औसत 115 हो जाए -
किसी परीक्षा में एक कक्षा के 60 विद्यार्थियों के अंकों का औसत 43 है। उत्तीर्ण विद्यार्थियों के अंकों का औसत 52 है तथा अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के अंकों का औसत 16 है। कक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत क्या है -
एक बल्लेबाज ने अपनी 18वीं पारी में 92 रन बनाए जिससे उसका औसत 1.5 रन बढ़ गया। 18वीं पारी के बाद उसका औसत क्या है -
यदि x+y=10, y+z=8 और z+x=24 है, तो x, y और z का औसत है :
दो संख्याओं के औसत का उनमें से एक संख्या के साथ अनुपात 4:7 है। छोटी संख्या का बड़ी संख्या के साथ अनुपात क्या है -
कुछ व्यक्ति एक रेस्टोरेंट में गए। वे 1:2:3 के अनुपात में समूह A, B और C से जुड़े थे। समूह A, B और C के प्रत्येक सदस्य पर क्रमशः ₹ 156, ₹ 165 और ₹ 322 का औसत व्यय हुआ। सभी व्यक्तियों को एक साथ लेते हुए प्रति व्यक्ति औसत व्यय है: