PYQ Practice
182 Questions · 19 Pages
किसी आयताकार कक्ष की लंबाई - चौड़ाई 4 मीटर बढ़ाये जाने के पश्चात 4 : 3 के अनुपात में है तथा 4 मीटर घटाये जाने के पश्चात 2 : 1 के अनुपात में हैं। कक्ष की लंबाई-चौड़ाई क्या हैं?
यदि A:B = 1/2 : 5/6, B:C = 5/2 : 3/8 और C:D = 3/4 : 1/6 है, तो A:B:C:D ज्ञात करें।
किसी मेले का प्रवेश शुल्क पहले दिन ₹ 80 प्रति व्यक्ति, दूसरे दिन ₹ 55 प्रति व्यक्ति और तीसरे दिन ₹ 35 प्रति व्यक्ति था। तीन दिनों में मेले में आने वाले लोगों की संख्या 2:5:13 के अनुपात में थी। इन तीन दिनों में प्रति व्यक्ति औसत शुल्क था:
एक आयत की भुजाओं में 5:3 का अनुपात है तथा आयत का परिमाप 80 सेमी है। यदि आयत की लंबी भुजा 20% बढ़ा दी जाए और दूसरी भुजा 40% बढ़ा दी जाए, तो नए आयत का परिमाप क्या है -
धनराशि ₹ 9,360 को A, B तथा C में अनुपात 1/3 : 1/2 : 1/4 में बाँटने के स्थान पर अखिल ने गलती से इस राशि को अनुपात 3:2:4 में बाँट दिया। इस गलती के कारण C को कितना लाभ हुआ -
किसी कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क ₹ 100, वयस्कों के लिए ₹ 180 और बच्चों के लिए ₹ 120 है और उन्होंने 4:9:7 के अनुपात में कार्यक्रम में भाग लिया। प्रति व्यक्ति औसत प्रवेश शुल्क है :
A और B के मासिक वेतनों में 4 : 3 का अनुपात है तथा उनके मासिक व्यय में 7 : 5 का अनुपात है। यदि वे दोनों ही प्रति माह ₹ 4,000 की बचत करते हैं, तो A का मासिक व्यय ज्ञात करें।
यदि A:B= 2:3, B:C= 2:5 और A:D= 1:2, तो C:D है:
दो संख्याएँ 2 :3 के अनुपात में हैं और उनका LCM 216 है। इन संख्याओं का योग क्या है -
यदि (x-y) : (x+y)=3:5 है, तो (2x²+y²) : (4x²-y²) ज्ञात करें।