PYQ Practice
182 Questions · 19 Pages
तीन संख्याएँ 2 : 1 : 3 के अनुपात में हैं। इनमें से सबसे बड़ी तथा सबसे छोटी संख्या में अंतर 36 है। इन तीनों में सबसे छोटी संख्या है :
तीन बाल्टियों में 4:5:7 के अनुपात में गेंदें थीं। जब प्रत्येक बाल्टी में 10 गेंदें और डाल दी गई, तो अनुपात 6:7:9 हो गया। शुरू में गेंदों की कुल संख्या थी:
एक थैले में हरी, लाल और नीली गेंदों की संख्या में 4:6:9 का अनुपात है। यदि नीली गेंदों की संख्या, लाल गेंदों की संख्या से 15 अधिक है, तो थैले में कुल कितनी गेंदें हैं -
840 विद्यार्थियों वाले एक विद्यालय में लड़कों और लड़कियों की संख्या में अनुपात 5:3 है। कितनी लड़कियों को और प्रवेश दिया जाना चाहिए कि यह अनुपात 5:4 हो जाए -
यदि दो संख्याएँ 5 : 6 के अनुपात में हैं और उनका LCM 210 है, तो उनका HCF होगा:
राम, अजय और असलम के मासिक वेतन 1/15 : 1/10 : 1/6 के अनुपात में हैं। यदि उनके वेतनों में क्रमशः 10%, 10% और 20% की वृद्धि की जाती है, तो उनके वेतनों में अनुपात होगा:
यदि (A+B) का 20% = (A-B) का 50%, तो A:B है:
3:5:4 के अनुपात में तीन संख्याओं को इस प्रकार ज्ञात कीजिए कि उन संख्याओं के वर्गों का योगफल 200 हो।
यदि a, b का समानुपातिक है और जब b=8, तब a=15 है, तो जब b=16 है तब a का क्या मान है -
रणजीत के पास 1 रुपये, 5 रुपये और 10 रुपये के सिक्के हैं, जिनका कुल मूल्य 480 रुपये हैं। यह देखते हुये कि सभी मूल्य के सिक्कों की संख्या समान है, उसके पास कुल कितने सिक्के हैं -