PYQ Practice
182 Questions · 19 Pages
दो क्रमागत वर्षों के बीच मेरी आय 2:3 के अनुपात में है और व्यय 5:9 के अनुपात में है. यदि दूसरे वर्ष में मेरी आय 45000 रुपये है और पहले वर्ष में मेरा व्यय 25000 रुपये है, तो दो वर्षों के लिए मेरी कुल बचत क्या है -
A और B की वर्तमान आयु क्रमशः 5: 6 के अनुपात में है। सात वर्षों के बाद यह अनुपात 6:7 हो जाता है। तो A की वर्तमान आयु वर्षों -
एक बॉक्स में 1 रुपये, 50 पैसे और 25 पैसे के सिक्कों के रूप में 56 रुपये हैं। 50 पैसे के सिक्कों की संख्या 25 पैसे के सिक्कों की संख्या से दोगुनी और एक रुपये के सिक्कों की संख्या का चार गुना है। बॉक्स में 50 पैसे के कितने सिक्के हैं -
2300 रु. की एक राशि को P, Q और R में इस प्रकार बाँटा जाता है कि P का हिस्सा Q के हिस्से का 1/2 है और Q का हिस्सा R के हिस्से का 1¼ गुणा है, तो R का हिस्सा रुपयों में होगा -
किसी धन को A, B तथा C में 3 : 5:7 के अनुपात में बाँटा गया है. यदि C का भाग, A के भाग से 1600 रु० अधिक हो, तो B का भाग कितना है -
यदि A:B:C = 2:3:4 है, तो √ का मान होगा: Computor Exam 2023
एक बैग में तीन प्रकार के सिक्के है – 1 रुपये, 50 पैसे, और 25 पैसे के कुल 175 सिक्के हैं । यदि प्रत्येक प्रकार के सिक्कों का कुल मूल्य समान हो, तो बैग में कुल राशि है
एक कमरे की विमाओं, लम्बाई और चौड़ाई, प्रत्येक में 3 मीटर की वृद्धि करने पर लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात 5:3 होता है तथा प्रत्येक में 2 मीटर की कमी करने पर अनुपात 2:1 हो जाता है। कमरे की लम्बाई मीटर में ज्ञात करें।
किसी कक्षा में लड़कियों और लड़कों की संख्या में 24:16 का अनुपात है। कक्षा में लड़कियों की प्रतिशत संख्या क्या है -
एक महाविद्यालय में गणित, भौतिकी तथा रसायनशास्त्र की सीटों का अनुपात 2 : 3 : 4 है। सीटों को क्रमशः 40%, 20% तथा 10% बढ़ाने का प्रस्ताव है। बढ़ी हुई सीटों का अनुपात क्या होगा ?