PYQ Practice
182 Questions · 19 Pages
A तथा B की मासिक आय में 4:3 का अनुपात है। दोनों में से प्रत्येक ₹600 बचाता है। यदि उनके द्वारा किये गये व्यय का अनुपात 3 : 2 हो, तो B की मासिक आय होगी -
तीन संख्याएं 2:3:4 के अनुपात में हैं तथा उनका औसत 39 है, तो सबसे छोटी संख्या है -
एक थैले में 5:6:7 के अनुपात में ₹5, ₹2, एवं ₹1 के सिक्के रखे हुए हैं। यदि कुल राशि ₹220 हो, तो थैले में ₹2 के सिक्कों की संख्या है -
तीन संख्याएँ 2 : 3 : 4 के अनुपात में है। यदि उनके घनों का योग 21384 हो, तो सबसे बड़ी संख्या है।
दो संख्याएँ 2:3 के अनुपात में है। यदि प्रत्येक संख्या 4 से बढ़ाई जाये तो अनुपात 5:7 हो जाता है। दोनों संख्याओं का योग है -
हीरे की कीमत उसके वजन के वर्ग के समानुपाती है। एक हीरा चार भागों में 1: 2 : 3 : 4 के अनुपात में टूट गया। टूटे हुए टुकड़े ₹ 2,10,000 कम में बेचे गये। बताइये हीरे का वास्तविक मूल्य क्या था -
यदि x : y = 3: 2, तब अनुपात 2x² +3y² : 3x² – 2y² बराबर है -
यदि x की आय, y की आय से 10% अधिक है तथा y की आय, z की आय से 20% कम है, तो x, y तथा z की आनुपातिक आय क्रमश: है –
एक राशि 3550₹, X, Y और Z में इस प्रकार विभाजित की जाती है कि X के हिस्से का तीन गुना, Y के हिस्से के पांच गुना और Z के हिस्से के सात गुना के बराबर है X का हिस्सा बराबर है-
यदि A की आय, B की आय से 3/5 गुना है तथा C की आय, B की आय से 6 / 5 गुना है, तो C की आय का A की आय से अनुपात है -