PYQ Practice
97 Questions · 10 Pages
A 25 घंटे में 75 पेज लिख सकता है। A और B एक साथ 27 घंटे में 135 पेज लिख सकते हैं। B कितने समय में 42 पेज लिख सकता है -
A, B और C एक कार्य को क्रमशः 10, 12 और 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ काम शुरू किया। लेकिन A ने कार्य पूरा होने से 5 दिन पहले कार्य छोड़ दिया। A के जाने के 2 दिन बाद B ने भी काम छोड़ दिया। कार्य कितने दिनों में पूरा हुआ था -
एक कार्यालय में 20 व्यक्ति कार्य करते हैं। पांच का पहला समूह सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच काम करता है। दस लोगों का दूसरा समूह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच काम करता है और पांच लोगों का तीसरा समूह दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच काम करता है. कार्यालय में तीन कंप्यूटर हैं जो सभी कर्मचारी अक्सर उपयोग करते हैं। निम्नलिखित में से किस घंटे के दौरान, कंप्यूटर का सबसे अधिक उपयोग किए जाने की संभावना है -
दिनेश और राकेश एक असाइनमेंट पर काम कर रहे हैं, दिनेश कंप्यूटर पर 32 पेज टाइप करने में 6 घंटे लेता है, जबकि राकेश 40 पेज टाइप करने में 5 घंटे लेता है। दो अलग-अलग कंप्यूटरों पर एक साथ कार्य करने पर 110 पेज का एक असाइनमेंट टाइप करने के लिए वे कितना समय लेंगे -
A और B अलग-अलग कार्य करते हुए एक कार्य को 9 और 15 दिनों में कर सकते हैं। A से प्रारंभ करके यदि वे वैकल्पिक दिनों में काम करते हैं, तो काम कितने दिनों में पूरा हो जाएगा -
यदि 3 पुरुष या 9 लड़के एक कार्य को 21 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तो 5 पुरुष और 6 लड़के मिलकर उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं -
12 बंदर 12 मिनट में 12 केले खा सकते हैं। 4 बंदर 4 केले कितने मिनट में खा सकते हैं -
A उतना ही काम कर सकता है जितना B और C मिलकर कर सकते हैं। A और B मिलकर एक काम को 9 घंटे 36 मिनट में कर सकते हैं और C इसे 48 घंटे में कर सकता है। B को अकेले काम करने के लिए घंटों में कितना समय चाहिए -
एक कार्य को 3 कुशल कामगार 20 दिनों में या 5 लड़कों द्वारा 30 दिनों में किया जा सकता है। यदि वे एक साथ काम करते हैं तो उन्हें कितने दिन लगेंगे -
A अकेला किसी कार्य को 6 दिन में समाप्त कर सकता है तथा B अकेला इसे 8 दिन में समाप्त कर सकता है। दोनों मिलकर एक लड़के की सहायता से इस कार्य को 3 दिन में समाप्त कर लेते हैं। यदि इसकी कुल मजदूरी ₹ 4,000 हो, तो इसमें से लड़के का भाग कितना है -