PYQ Practice
97 Questions · 10 Pages
यदि X, Y और 2 मिलकर कार्य करें, तो एक कार्य 10 दिन में पूर्ण हो सकता है। तीनों ने एक साथ मिलकर कार्य शुरू किया। 4 दिन बाद X चला गया, तो शेष कार्य को Y और Z ने 10 और अधिक दिन लेकर पूर्ण किया। X अकेला सम्पूर्ण कार्य को कितने दिन में पूरा कर सकता था -
400 लोगों के लिए 31 दिनों का भोजन उचित मात्रा में है, 28 दिन के बाद 280 लोग स्थान छोड़कर चले जाते हैं। कितने दिनों तक बचा हुआ खाना बचे हुए लोगों के लिए काफी होगा -
‘X’ एक कार्य को 14 दिन में तथा ‘Y’ उसे 21 दिन में पूरा कर सकता है। दोनों साथ मिलकर कार्य प्रारंभ करते हैं, परन्तु कार्य पूर्ण होने से 3. दिन पहले ‘X’ कार्य छोड़ देता है। कार्य को पूर्ण होने में लगने वाले दिनों की कुल संख्या क्या है -
A एक कार्य के 2/7 भाग को 8 दिनों में पूरा कर सकता है और B उसी कार्य का 2/3 भाग 14 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि A और B एक साथ कार्य करते हैं। वे एक साथ कार्य करते हुए कितने दिनों में कार्य पूरा करते हैं -
A एक काम को 7½ घंटे में पूरा कर सकता है और B समान काम को 10½ घंटे में पूरा कर सकता है। यदि वे एकसाथ 3½ घंटे काम करते हैं, तो काम का शेष भाग होगा -
4 पुरुष एवं 6 महिलाएँ 8 दिन में एक कार्य को पूर्ण करते हैं जबकि 3 पुरुष एवं 7 महिलाएँ इसे 10 दिन में पूर्ण करते हैं। 10 महिलाएँ एकसाथ काम करके इसे पूर्ण करेंगी -
यदि 10 मकड़ियाँ 10 मि. में 10 मक्खियों को पकड़ सकती हैं, तो 200 मकड़ियाँ 20 मि. में कितनी मक्खियाँ पकड़ सकती है -
यदि 1 आदमी या 2 महिलाएँ या 3 लड़के एक कार्य के हिस्से को 44 दिनों में कर सकते हैं, तो वही कार्य के हिस्से को 1 आदमी 1 महिला और 1 लड़का करेंगे -
3 आदमी और 4 लड़के एक कार्य के हिस्से को 8 दिन में करते हैं, जबकि 4 आदमी और 4 लड़के इसे 6 दिन में पूरा करते हैं। 2 आदमी और 4 लड़के इसे पूरा करेंगे -
10 पुरुष एक कार्य के हिस्से को 10 दिन में पूर्ण कर सकते हैं, जबकि इसे 10 दिन में पूर्ण करने के लिए 12 महिलाओं की आवश्यकता होती है। यदि कार्य पूर्ण करने का बीड़ा 15 पुरुष तथा 6 महिलाएं उठाती हैं तो कार्य पूर्ण करने में उन्हें कितने दिन लगेंगे -