भारतीय संविधान के निर्माण के समय संविधानिक सलाहकार कौन थे-
सही उत्तर: बी. एन. राव
व्याख्या (Explanation)
1946 में भारतीय संविधान तैयार करने के लिए संविधान सभा में बी. एन. राव को संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। पंडित जवाहर लाल नेहरू संविधान सभा की राज्य समिति के अध्यक्ष थे। डॉ. बी. आर. अंबेडकर मसौदा समिति के अध्यक्ष थे। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे।