⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भारतीय संविधान सभा तथा संविधान निर्माण PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Indian Polity के भारतीय संविधान सभा तथा संविधान निर्माण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 129 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

भारत की संविधान सभा के निम्नांकित में से कौन से सत्र में ‘प्रिवी काउन्सिल’ के अधिकार-क्षेत्र के उत्सादन का निर्णय लिया गया -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
Aआठवें
Bनवें
Cदसवें
Dग्यारहवें

सही उत्तर: नवें

व्याख्या (Explanation)

नवें सत्र (1949) में, भारत सरकार द्वारा प्रिवी काउंसिल अधिकार क्षेत्र उन्मूलन अधिनियम पारित किया गया। आजादी से पहले ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान भारत में न्यायिक सिस्टम का एक वर्गीकरण (Hierarchical Judicial System) किया गया था। इसी तरह उच्चतम न्यायिक अधिकारियों वाली एक संस्था बनाया गया जिसे प्रिवी काउंसिल (Privy Council) के नाम से जाना गया। इसमें उच्च न्यायायिक अधिकारी होते थे। भारत की आजादी के पहले तक प्रिवी काउंसिल ही भारतीय कानून व्यवस्था थी। इसने जरिए कई कानून बने। प्रिवी काउंसिल इंग्लैंड में था और भारत में रहन वाले गरीब लोगों को यहां से न्याय पाना असंभव था। संविधान के प्रत्येक अनुच्छेद पर संविधान सभा के सदस्यों द्वारा बहस की गई, जिनकी संविधान के निर्माण के लिए 2 वर्ष और 11 महीने की अवधि में 11 सत्रों में और 167 दिनों के दौरान बैठक हुई।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)

42

संविधान सभा के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन गलत हैं - (A) संविधान सभा की पहली बैठक नई दिल्ली में 9 दिसंबर, 1946 को कॉन्स्टिट्यूशन हॉल में हुई, जिसे अब संसद भवन के सेंट्रल हॉल के रूप में जाना जाता है। (B) स्वतंत्र भारत के लिए संविधान का मसौदा तैयार करने के अपने ऐतिहासिक कार्य को पूरा करने में संविधान सभा को ग्यारह सत्रों के साथ लगभग तीन साल लग गए। (C) हाउस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद थे। (D) पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व 29 सदस्यों ने किया। कूट -

📋 पूछा गया: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022
A(A) और (D) दोनों गलत हैं
B(B) और (C) दोनों गलत हैं
C(C) और (D) दोनों गलत हैं
D(A), (C) और (D) गलत हैं

सही उत्तर: (C) और (D) दोनों गलत हैं

व्याख्या (Explanation)

संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को नई दिल्ली में संविधान हॉल में हुई थी, जिसे अब संसद भवन के सेंट्रल हॉल के नाम से जाना जाता है। स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने के अपने ऐतिहासिक कार्य को पूरा करने के लिए संविधान सभा को लगभग तीन साल (दो साल, ग्यारह महीने और सत्रह दिन ) लगे थे। इस अवधि के दौरान, इसने कुल 165 दिनों की अवधि में 11 सत्र आयोजित किए। इनमें से 114 दिन संविधान के प्रारूप पर विचार करने में व्यतीत हुए। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया और माननीय सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को इस पर अपने हस्ताक्षर किए। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। हाउस कमेटी के अध्यक्ष बी पट्टाभि सीतारामय्या थे। 31 दिसंबर, 1947 को भारत की संविधान सभा में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व 19 सदस्यों ने किया।

📋

स्रोत: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022

43

किस राजनीतिक दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संविधान सभा को भंग कर उसका पुनर्निर्वाचन वयस्क मताधिकार के आधार पर करने को कहा था -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aहिंदू महासभा
Bसमाजवादी दल
Cस्वराज दल
Dमुस्लिम लीग

सही उत्तर: समाजवादी दल

व्याख्या (Explanation)

समाजवादी दल ने संविधान सभा को भंग कर वयस्क मताधिकार के आधार पर पुनर्निर्वाचन की मांग की थी।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

44

पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्तुत ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ को संविधान सभा द्वारा कब स्वीकार किया गया -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
A9 दिसम्बर, 1946
B26 जनवरी, 1947
C22 जनवरी, 1947
D29 नवम्बर, 1949

सही उत्तर: 22 जनवरी, 1947

व्याख्या (Explanation)

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 13 दिसंबर, 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया, जिसने संविधान निर्माण के लिए अवधारणा और मार्गदर्शक सिद्धांतों को स्थापित किया और अंततः भारतीय संविधान की प्रस्तावना का रूप ले लिया। 22 जनवरी 1947 को संविधान सभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II

45

संविधान सभा में भारत के संविधान के मुख्य प्रारुपकार कौन थे? (निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनेः)

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
Aएस एन मुखर्जी
Bप्रेम बिहारी नारायण
Cसर बी एन राव
Dएच वी आर आयंगर

सही उत्तर: एस एन मुखर्जी

व्याख्या (Explanation)

एस. एन. मुखर्जी को संविधान सभा का प्रमुख प्रारूपकार (Drafting Engineer) माना जाता है। उन्होंने संविधान का विधिवत प्रारूप तैयार किया।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

46

संविधान की अंतिम रूपरेखा (ड्राफ्ट) किसके द्वारा दी गयी थी -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
Aडॉ. बी. आर. अम्बेडकर
Bअलादी कृष्णास्वामी अय्यर
Cडॉ. के. एम. मुंशी
Dएन गोपालास्वामी अय्यंगर

सही उत्तर: डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान का अंतिम प्रारूप अध्यक्ष डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने भारतीय संविधान सभा में प्रस्तुत किया था। इसे प्रारूप समिति द्वारा 25 नवंबर 1949 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II

47

भारतीय संविधान के हिन्दी संस्करण का सुलेखन _____ द्वारा किया गया था।

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
Aवसन्त कृष्ण वैद्य
Bनन्द लाल बोस
Cए. वी. ठक्कर
Dएच. सी. मुखर्जी

सही उत्तर: वसन्त कृष्ण वैद्य

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान का हिन्दी संस्करण वसन्त कृष्ण वैद्य ने लिखा, जबकि अंग्रेजी भाषा में मूल संविधान प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा लिखा गया था।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I

48

निम्नलिखित में से किसने भारतीय संविधान सभा में ‘उद्देश्य संकल्प’ प्रस्तुत किया -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
Aजवाहरलाल नेहरू
Bबी.एन. राव
Cराजेंद्र प्रसाद
Dबी. आर. अम्बेडकर

सही उत्तर: जवाहरलाल नेहरू

व्याख्या (Explanation)

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 13 दिसंबर, 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया, जिसने संविधान निर्माण के लिए अवधारणा और मार्गदर्शक सिद्धांतों को स्थापित किया और अंततः भारतीय संविधान की प्रस्तावना का रूप ले लिया। 22 जनवरी 1947 को संविधान सभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2

49

भारतीय संविधान के जनक के रूप में किसे जाना जाता है -

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Aजवाहर लाल नेहरु
Bसरदार पटेल
Cमहात्मा गाँधी
Dडॉ.बी.आर. अम्बेडकर

सही उत्तर: डॉ.बी.आर. अम्बेडकर

व्याख्या (Explanation)

डॉ. बी.आर. अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था।

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

50

भारत की संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता किसने की थी -

Aडॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Bडॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
Cबी आर अम्बडेकर
Dसरदार पटेल

सही उत्तर: डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा

व्याख्या (Explanation)

भारत की संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर, 1946 ई. को हुई। फ्रांस की ही भाँति इस सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का प्रथम अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। संविधान सभा की दूसरी बैठक 11 दिसंबर, 1946 ई. को हुई, जिसमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और एच.सी. मुखर्जी को क्रमशः संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया। सर बी.एन. राव को संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया था।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams