⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भारतीय संविधान के अनुच्छेद ,अनुसूचियॉं एंव भाग PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Indian Polity के भारतीय संविधान के अनुच्छेद ,अनुसूचियॉं एंव भाग से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 108 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

पंचायती राज विषय है -

Aसमवर्ती सूची में
Bराज्य सूची में
Cकेन्द्रीय सूची में
Dविशेषाअधिकार की सूची में

सही उत्तर: राज्य सूची में

व्याख्या (Explanation)

पंचायती राज सातवीं अनुसूची की राज्य सूची (अनुच्छेद 246) में शामिल है।

12

निम्नलिखित में से कौन राज्य सूची में नहीं है -

Aकृषि
Bजेल
Cसिंचाई
Dसूरक्षा

सही उत्तर: सूरक्षा

व्याख्या (Explanation)

सुरक्षा (रक्षा) संघ सूची में है, जबकि कृषि, जेल, और सिंचाई राज्य सूची के विषय हैं।

13

समवर्ती सूची में कौन -सा विषय नहीं है -

Aदिवालियापन
Bवन
Cभू-राजस्व
Dश्रम कल्याण

सही उत्तर: भू-राजस्व

व्याख्या (Explanation)

भू-राजस्व राज्य सूची में है, जबकि दिवालियापन, वन, और श्रम कल्याण समवर्ती सूची में हैं।

14

भूूमी सुधार विषय है -

Aसमवर्ती सूची में
Bराज्य सूची में
Cकेन्द्रीय सूची में
Dविशेषाअधिकार की सूची में

सही उत्तर: राज्य सूची में

व्याख्या (Explanation)

भूमि सुधार सातवीं अनुसूची की राज्य सूची में शामिल है।

15

आर्थिक नियोजन विषय है -

Aसंघ सूची में
Bराज्य सूची में
Cसमवर्ती सूची में
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: समवर्ती सूची में

व्याख्या (Explanation)

आर्थिक नियोजन भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची (सूची III) में है। भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में तीन सूचियाँ शामिल हैं, जो संघ, समवर्ती और राज्य सूचियाँ हैं।

16

समवर्ती सूची का विषय नहीं है -

Aसमाचार-पत्र
Bपरिवार नियोजन
Cकारखाना
Dलोक स्वास्थ्य

सही उत्तर: लोक स्वास्थ्य

व्याख्या (Explanation)

दिवाला और शोधन अक्षमता, ट्रस्ट और ट्रस्टी, जानवरों के प्रति क्रूरता की रोकथाम, समाचार पत्र, किताबें, और प्रिंटिंग प्रेस,परिवार नियोजन, कारखाना आदि समवर्ती सूची में है, जबकि लोक स्वास्थ्य राज्य सूची में हैं।

17

संविधान की राज्य सूची में कौन-सा विषय नहीं है -

Aमत्स्य
Bकृषि
Cबीमा
Dसटेबाजी

सही उत्तर: बीमा

व्याख्या (Explanation)

बीमा संविधान के तहत संघ सूची में प्रविष्टि 43 और 47 के अंतर्गत आता है।

18

केन्द्र और राज्यों के बीच वैधानिक शक्तियों का बंटवारा दिया हुआ है -

A5 अनुसूची में
B6 अनुसूची में
C7 अनूसूची में
D8 अनूसूची में

सही उत्तर: 7 अनूसूची में

व्याख्या (Explanation)

सातवीं अनुसूची में संघ, राज्य, और समवर्ती सूचियों के माध्यम से शक्तियों का बंटवारा किया गया है।

19

शिक्षा का विषय सम्मिलित किया गया है -

Aसंघ सूची में
Bराज्य सूची में
Cसमवर्ती सूची में
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: समवर्ती सूची में

व्याख्या (Explanation)

42वें संशोधन (1976) के द्वारा शिक्षा को राज्य सूची से समवर्ती सूची में स्थानांतरित किया गया।

20

भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची की संघ सूची में निम्नलिखित में से कौन सा एक विषय सम्मिलित हैं-

Aकृषि
Bमत्स्यिकी
Cलोक स्वास्थ्य
Dखानों और तेल-क्षेत्रों में श्रम और सुरक्षा का विनिमयन

सही उत्तर: खानों और तेल-क्षेत्रों में श्रम और सुरक्षा का विनिमयन

व्याख्या (Explanation)

सातवीं अनुसूची की संघ सूची में केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र के विषय शामिल हैं, जैसे खनन और तेल क्षेत्रों में श्रम और सुरक्षा। कृषि, मत्स्यिकी, और लोक स्वास्थ्य राज्य सूची में आते हैं।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams