संविधान के भाग III में दिए गए मूल अधिकार
सही उत्तर: न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय और वाद योग्य हैं।
व्याख्या (Explanation)
संविधान के भाग III (अनुच्छेद 12-35) में दिए गए मूल अधिकार न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय (enforceable) और वाद योग्य (justiciable) हैं। यदि इनका उल्लंघन होता है, तो व्यक्ति उच्चतम न्यायालय (अनुच्छेद 32) या उच्च न्यायालय (अनुच्छेद 226) में याचिका दायर कर सकता है।
स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)