⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मौलिक अधिकार PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Indian Polity के मौलिक अधिकार से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 143 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

सूची-I को सूची -II से सुमेलित कीजिए : सूची-I (अधिकार) सूची-II (सम्बन्धित है) a. समानता का अधिकार I. जीवन और व्यक्तिगृत स्वतंत्रता की सुरक्षा b. स्वतन्त्रता का अधिकार II. मानव तस्करी और जबरन श्रम पर प्रतिबंध c. सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार III. सैन्य और शैक्षणिक उपाधियों को छोड़कर अन्य उपाधियों का उन्मूलन d. शोषणाकेविरुद्ध अधिकार IV. अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने और उनका प्रशासन करने का अधिकार नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
Aa - IV, b - III, c - II, d - I
Ba - III, b - I, c - IV, d - II
Ca - I, b - II, c - III, d - IV
Da - II, b - IV, c Cl d - III

सही उत्तर: a - III, b - I, c - IV, d - II

व्याख्या (Explanation)

समानता का अधिकार (a): अन्य उपाधियों का उन्मूलन (III) स्वतंत्रता का अधिकार (b): जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता (I) सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार (c): अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने का अधिकार (IV) शोषण के विरुद्ध अधिकार (d): मानव तस्करी और जबरन श्रम पर प्रतिबंध (II)

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

22

44वें संशोधन अधिनियम, 1978 के द्वारा निम्नलिखित में से कौनसे मौलिक अधिकार को सूची से हटा दिया गया था -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
Aस्वतंत्रता का अधिकार
Bसांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार
Cशोषण के विरुद्ध अधिकार
Dसंपत्ति का अधिकार

सही उत्तर: संपत्ति का अधिकार

व्याख्या (Explanation)

44वें संशोधन अधिनियम, 1978 के तहत संपत्ति का अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया गया और इसे कानूनी अधिकार बना दिया गया।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II

23

संसद संविधान के अध्याय तीन (मौलिक अधिकारों) में संशोधन नहीं कर सकती- उच्चतम न्यायालय ने किस मामले में ऐसा निर्णय दिया :

Aगोलकनाथ-1967
Bमिनर्वा मिल्स-1980
Cकेशवानन्द भारतीय-1973
Dशंकरी प्रसाद-1951

सही उत्तर: गोलकनाथ-1967

व्याख्या (Explanation)

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि संसद किसी भी मौलिक अधिकार को छीन या कम नहीं कर सकती है। कोर्ट ने कहा कि निर्देशक सिद्धांतों के कार्यान्वयन के लिये मौलिक अधिकारों में संशोधन नहीं किया जा सकता है। गोलकनाथ मामले (वर्ष 1967) में 24वें संशोधन अधिनियम (वर्ष 1971) और 25वें संशोधन अधिनियम (वर्ष 1971) को लागू करके संसद ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

24

भारत में निम्नलिखित में से कौन सा मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:)

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
Aमजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान न करना
Bरात 9 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाना
Cभाषण देना
Dतम्बाकू उत्पाद पर प्रतिबंध लगाना

सही उत्तर: मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान न करना

व्याख्या (Explanation)

मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान न करना मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 23 मानव तस्करी, बेगार (बलात् श्रम) और इसी प्रकार के अन्य बलात् श्रम के प्रकारों पर प्रतिबंध लगाता है, जिससे देश के लाखों अल्प-सुविधा प्राप्त और वंचित लोगों की रक्षा की जा सके।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I

25

गर्भपात को एक संवैधानिक अधिकार बनाने वाला विश्व का कौन सा प्रथम देश बना - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
Aमलेशिया
Bपोलैंड
Cफ्रांस
Dहॉलैंड

सही उत्तर: फ्रांस

व्याख्या (Explanation)

फ्रांस 1975 में गर्भपात को संवैधानिक अधिकार के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश बना।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2

26

निम्नलिखित में से कौन सी रिट उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी की जाती है, जो निचले अदालत के न्यायाधिकार क्षेत्र के अधिकार को रोकती है तथा जो उसके क्षेत्राधिकार में निहित नहीं है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
Aप्रतिषेध
Bबंदी प्रत्यक्षीकरण
Cपरमादेश
Dउत्प्रेषण (सर्टिओरेरी)

सही उत्तर: प्रतिषेध

व्याख्या (Explanation)

प्रतिषेध (Prohibition) रिट - किसी भी न्यायिक या अर्द्ध-न्यायिक संस्था के विरुद्ध जारी हो सकता है, इसके माध्यम से न्यायालय के न्यायिक अर्द्ध-न्यायिक संस्था को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर निकलकर कार्य करने से रोकती है। प्रतिषेध रिट का मुख्य उद्देश्य किसी अधीनस्थ न्यायालय को अपनी अधिकारिता का अतिक्रमण करने से रोकना है तथा विधायिका, कार्यपालिका या किसी निजी व्यक्ति या निजी संस्था के खिलाफ इसका प्रयोग नहीं होता।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

27

निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान के तहत मौलिक अधिकार नहीं है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
Aस्वतंत्रता का अधिकार
Bशिक्षा का अधिकार
Cसंपत्ति का अधिकार
Dसमानता का अधिकार

सही उत्तर: संपत्ति का अधिकार

व्याख्या (Explanation)

संपत्ति का अधिकार (अनुच्छेद 31) 1978 में 44वें संशोधन द्वारा मौलिक अधिकार की श्रेणी से हटा दिया गया और इसे कानूनी अधिकार बना दिया गया। सरकार ने 1967 में जब भूमि पर स्वामित्व स्थापित किया, तब संविधान के अनुच्छेद 31 के तहत निजी संपत्ति का अधिकार एक मौलिक अधिकार था।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

28

‘कानून के समक्ष समानता’ की अवधारणा ‘कानून के शासन’ की अवधारणा का एक तत्व है। इसे किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
Aआईवर जेनिंग्स
Bपॉल जेनेट
Cए.वी. डाइसी
Dलॉर्ड एक्टन

सही उत्तर: ए.वी. डाइसी

व्याख्या (Explanation)

अवधारणा को अल्बर्ट वेन डाइस ने प्रतिपादित किया। अनुच्छेद 14 के तहत प्रदान कानून से पहले समानता, इस अवधारणा का एक तत्व है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 भारत के राज्यक्षेत्र में कानून के समक्ष समानता या कानूनों के समान संरक्षण का प्रावधान करता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

29

निम्नलिखित में से कौन सा मौलिक अधिकार, नागरिकों को न्यायालय में जाने की अनुमति देता है,। यदि उन्हें लगता है कि, राज्य द्वारा उनके किसी मौलिक अधिकार का हनन किया गया है-

📋 पूछा गया: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
Aशोषण के विरुद्ध अधिकार
Bसमानता का अधिकार
Cसंवैधानिक उपचारों का अधिकार
Dधर्म की स्वतंत्रता का अधिकार

सही उत्तर: संवैधानिक उपचारों का अधिकार

व्याख्या (Explanation)

संवैधानिक उपचारों का अधिकार: यह मौलिक अधिकार भारतीय नागरिकों को यह सुनिश्चित करने की अनुमति देता है कि यदि उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है, तो वे न्यायालय में जा सकते हैं।

📋

स्रोत: Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist

30

भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य किस समिति की सिफारिशों पर शामिल किए गए हैं?

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
Aसरदार सावरन सिंह समिति
Bअशोक मेहता समिति
Cसादिक अली समिति
Dहेगड़े समिति

सही उत्तर: सरदार सावरन सिंह समिति

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को शामिल करने का प्रस्ताव सरदार सावरन सिंह समिति द्वारा रखा गया था। समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए सरकार ने संविधान में एक अलग अनुच्छेद 51A शामिल किया और उसमें 10 मौलिक कर्तव्य शामिल किये गए। हालाँकि स्वर्ण सिंह समिति ने केवल आठ मौलिक कर्तव्यों को शामिल करने का सुझाव दिया था परंतु 42वें संविधान संशोधन में दस कर्तव्य शामिल थे।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams