⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मौलिक अधिकार PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Indian Polity के मौलिक अधिकार से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 143 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

भारतीय संविधान की गारंटी के अनुच्छेद 21 का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन सा है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
Aजीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा का अधिकार
Bशोषण के विरुद्ध अधिकार
Cधार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
Dसमानता का अधिकार

सही उत्तर: जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा का अधिकार

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 21 के अनुसार, “जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा: कानून द्वारा स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार किसी को भी उसके जीवन या व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जाएगा।”

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift

12

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित किया गया है -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
Aअनुच्छेद 45
Bअनुच्छेद 21 A
Cअनुच्छेद 51 A
Dअनुच्छेद 38

सही उत्तर: अनुच्छेद 21 A

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21ए में प्रावधान है कि राज्य छह से चौदह वर्ष की आयु के सभी बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेगा।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

13

निवारक निरोध के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये : I. अनुच्छेद 20 संसद को निवारक निरोध का उपबन्ध करने वाली ऐसी विधि बनाने का अधिकार देता है जिसमें यह निर्धारित किया गया हो कि किसी व्यक्ति को किन परिस्थितियों में, किस वर्ग के मामलों में, अधिक से अधिक कितनी अवधि के लिए निरुद्ध किया जा सकता है। II. निवारक निरोध को दो महीने से अधिक अवधि के लिए विधि द्वारा अधिकृत नहीं किया जा सकता जब तक कि सलाहकार बोर्ड उसके लिए पर्याप्त कारण नहीं देखता। उपर्युक्त में से सही कथन/कथनों का चयन कीजिये :

📋 पूछा गया: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
Aकेवल I सही है।
Bकेवल II सही है।
CI और II दोनों सही हैं।
Dन तो I और न ही II सही है

सही उत्तर: न तो I और न ही II सही है

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 20 अपराधों के लिए दोषसिद्धि से संरक्षण प्रदान करता है। निवारक निरोध का प्रावधान अनुच्छेद 22 में है। अनुच्छेद 22 कुछ मामलों में गिरफ्तारी और निरोध से सुरक्षा प्रदान करता है। यह उन व्यक्तियों के अधिकारों की गारंटी देता है जिन्हें गिरफ्तार किया जाता है, उन्हें उनकी गिरफ्तारी के आधारों के बारे में सूचित किया जाए और अपनी पसंद के कानूनी व्यवसायी से परामर्श किया जाए और उनका बचाव किया जाए। किसी व्यक्ति को केवल 3 माह के लिये निवारक हिरासत में लिया जा सकता है। सलाहकार बोर्ड की स्वीकृति के बाद ही हिरासत की अवधि को 3 माह से अधिक के लिये बढ़ाया जा सकता है।

📋

स्रोत: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024

14

शिक्षा का अधिकार अधिनियम कब लागू किया गया -

A1 अप्रैल 2009
B1 अप्रैल 2011
C1 अप्रैल 2010
D5 अप्रैल 2005

सही उत्तर: 1 अप्रैल 2010

व्याख्या (Explanation)

शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009, 1 अप्रैल 2010 को लागू हुआ और यह 6 से 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करता है।

15

भारतीय संविधान में छुआछुत उन्मुलन से सम्बन्धित अनुच्छेद है-

Aअनुच्छेद 12
Bअनुच्छेद 17
Cअनुच्छेद 20
Dअनुच्छेद 22

सही उत्तर: अनुच्छेद 17

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 17 अस्पृश्यता को दंडनीय अपराध घोषित करके जाति-आधारित भेदभाव को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

16

संवैधानिक उपचारों का मौलिक अधिकार किस अनुच्छेद में प्रदान किया गया है -

Aअनुच्छेद 12
Bअनुच्छेद 22
Cअनुच्छेद 29
Dअनुच्छेद 32

सही उत्तर: अनुच्छेद 32

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 32 नागरिकों को मौलिक अधिकारों के उल्लंघन पर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का अधिकार देता है।

17

सम्पत्ति का अधिकार एक-

Aमौलिक अधिकार है
Bवैधानिक अधिकार है
Cकानूनी अधिकार है
Dनैसर्गिक अधिकार है

सही उत्तर: कानूनी अधिकार है

व्याख्या (Explanation)

संपत्ति का अधिकार पहले मौलिक अधिकार था (अनुच्छेद 31), लेकिन 44वें संशोधन (1978) के बाद इसे मौलिक अधिकार से हटाकर कानूनी अधिकार (अनुच्छेद 300A) बना दिया गया।

18

मौलिक अधिकारों के बारे में कौनसे कथन सही हैं - नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए - (i) कुछ मौलिक अधिकार केवल ‘नागरिकों’ को दिये गये हैं। (ii) कुछ मौलिक अधिकार कार्यपालिका के विरुद्ध संबोधित हैं लेकिन विधायिका पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाते हैं। (iii) कुछ मौलिक अधिकारों का उद्देश्य विधायी शक्ति पर निरपेक्ष प्रतिबंध है। (iv) सभी मौलिक अधिकार राज्‍य के विरुद्ध व साथ ही साथ निजी व्यक्तियों द्वारा अधिकारों के हनन के विरुद्ध भी हैं। कूट -

📋 पूछा गया: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022
Aकेवल (i), (iii) और (iv) सही हैं
Bकेवल (i), (ii) और (iii) सही हैं
Cकेवल (i) और (iii) सही हैं
Dकेवल (i), (ii) और (iv) सही हैं

सही उत्तर: केवल (i), (ii) और (iii) सही हैं

व्याख्या (Explanation)

कुछ मौलिक अधिकार केवल ‘नागरिकों’ को दिये गये हैं। अनुच्छेद 15, 16, 19, 29 और 30 द्वारा सुनिश्चित मौलिक अधिकार केवल भारत के निवासियों के लिए सुलभ हैं। चूंकि मौलिक अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित हैं और नागरिकों के आसान जीवन के लिए बनाए गए हैं, ये नागरिकों और गैर-नागरिकों के लिए कुछ मौलिक अधिकार हैं जिनकी चर्चा ऊपर की गई है। कुछ मौलिक अधिकार, जैसे कि जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार, मुख्य रूप से कार्यपालिका के खिलाफ निर्देशित होते हैं, लेकिन विधायिका पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाते हैं, क्योंकि संसद को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों पर उचित प्रतिबंध लगाने का अधिकार है।

📋

स्रोत: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022

19

निम्नलिखित अनुच्छेदों के कौन से समूह द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार केवल भारत के ‘नागरिकों’ को अनुदत्त हैं -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aअनुच्छेद 14, 20, 23 और 30
Bअनुच्छेद 15, 21, 25 और 28
Cअनुच्छेद 20, 21, 25 और 30
Dअनुच्छेद 15, 16, 19 और 30

सही उत्तर: अनुच्छेद 15, 16, 19 और 30

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 15, 16, 19, 29 और 30 द्वारा सुनिश्चित मौलिक अधिकार केवल भारत के निवासियों के लिए सुलभ हैं। अनुच्छेद 15 – भेदभाव के विरुद्ध अनुच्छेद 16 – सरकारी नौकरियों में अवसर की समानता अनुच्छेद 19 – स्वतंत्रता के अधिकार अनुच्छेद 29 – अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा अनुच्छेद 30 – अल्पसंख्यक संस्थाओं की स्थापना

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

20

आपातकाल के दौरान भी कौनसा मौलिक अधिकार निलंबित नहीं किया जा सकता है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
Aशांतिपूर्ण एकत्रित होने का अधिकार
Bकहीं भी रहने का अधिकार
Cधर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
Dजीवन और व्यक्तिगत स्वतन्त्रता का अधिकार

सही उत्तर: जीवन और व्यक्तिगत स्वतन्त्रता का अधिकार

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) आपातकाल के दौरान भी निलंबित नहीं किया जा सकता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams